Wednesday, April 24, 2024
Latest:
HaryanaHealthLatestNCRPoliticsTOP STORIES

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पीजीआइ में हुए भर्ती, आक्सीजन लेवल हुआ कम

Spread the love

चंडीगढ़ , 22 अगस्त ( धमीजा ) : हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज रविवार को अचानक उनकी तबियत बिगड़ गयी और उन्हें  इलाज के लिए चंडीगढ़ स्थित पीजीआइ में भर्ती कराया गया है। उनका आक्सीजन लेवल कम हो गया था। इसी वजह से विज शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में भी शामिल नहीं हो सके थे। विज की देखरेख के लिए डाक्टरों की अलग से टीम बनाई गई है। इस टीम में पल्मोनरी और मेडिसिन के डॉक्टर शामिल हैं। विज बीते वर्ष कोरोना से भी संक्रमित हो चुके हैं। पीजीआइ के निदेशक प्रो. जगतराम ने बताया उन्हें आइसीयू प्राइवेट वार्ड में रखा गया है। उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है। चंडीगढ़ पीजीआइ में अनिल विज का हालचाल जानने के लिए सीएम मनोहर लाल भी पहुंचे। उन्होंने विज से काफी समय तक बातचीत की। इससे पूर्व आज भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की कुशलक्षेम की जानकारी ली।

शुक्रवार को गृह मंत्री अनिल विज का आक्सीजन लेवल अचानक कम हो गया था। जिस कारण डाक्टरों ने उनको पूर्ण विश्राम की सलाह दी है। गृहमंत्री अनिल विज 6 बार विधायक बने हैं। वह विधानसभा के सत्र में कभी 1 दिन भी अनुपस्थित नहीं रहे, लेकिन आक्सीजन का लेवल अचानक कम होने के कारण वह मानसून सत्र के पहले दिन शुक्रवार की कार्यवाही में शिरकत नहीं कर सके। फिर भी उन्होंने आक्सीजन की पाइप लगाकर टेलीविजन पर विधानसभा सत्र की कार्रवाई देखी। वही, वे अधिकारियों को दिशानिर्देश भी देते रहे।