कोरोना विस्फोट : फरीदाबाद में आज 259 और गुरुग्राम में 1178 नए कोरोना केस आये

Spread the love
फरीदाबाद , 5 जनवरी ( धमीजा ) : समस्त देश सहित फरीदाबाद एवं गुरुग्राम में कोरोना तेज़ी से फ़ैल रहा है। दिन पर दिन इसके मरीज़ गुणा हो रहे हैं।  आज फरीदाबाद में कोरोना के 259 और गुरुग्राम में 1178 मामले आये हैं। जी हाँ ये एक दिन के ही आंकड़े हैं।  आज से दस दिन पहले फरीदाबाद में सिर्फ 7 और गुडगाँव में 59 कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज किये गए थे। इसी से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि इन शहरों में कितनी तेज़ी से मरीज़ों की संख्या गुणा हो रही है। ये कोरोना बेहद तेज़ी  रहा है। हल्की सी लापरवाही ही कोरोना अपनी चपेट में ले लेती है।  दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 10,665 नए मामले सामने आए और 8 मौतें हुईं। सक्रिय मामले 23,307 पर। संक्रमण दर बढ़कर 11.88% हुई।

 देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। नए संक्रमितों का आंकड़ा रोजाना बढ़ता ही जा रहा है। ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या भी लगभग दो हजार हो गई है। संक्रमण की रफ्तार इतनी तेज है कि मामले एक सप्ताह मे ही छह गुना बढ़ गए। इधर खतरे को देखते हुए राज्य सरकारों ने एहतियातन कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
बढ़ते कोरोना वायरस मामलों के बीच महाराष्ट्र सरकार 15 फरवरी तक कॉलेजों, विश्वविद्यालयों में शारीरिक कक्षाएं बंद कर देगी। इन संस्थानों में सभी परीक्षाएं 15 फरवरी तक ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी। महाराष्ट्र के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने यह जानकारी दी।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा है कि राज्य में छह जनवरी से रात 10 से सुबह पांच बजे के बीच कर्फ्यू रहेगा। इसके अलावा रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। रेस्तरां को सुबह सात से रात 10 बजे के बीच संचालित करने की अनुमति होगी लेकिन भोजन परोसने की अनुमति नहीं होगी। पहली से नौवीं कक्षा के लिए केवल ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी। 10वीं से 12वीं कक्षाएं ऑफलाइन चलाई जाएंगी।
 दुनियाभर में मिले 25.2 लाख मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि चार जनवरी को पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमण के 25.2 लाख मामले दर्ज किए गए। यह महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। चार जनवरी को समाप्त हुए सप्ताह में सामने आए कुल मामलों के करीब 65 फीसदी अमेरिका, यूके, फ्रांस, इटली और स्पेन में मिले थे।

दिल्ली: होम आइसोलेशन के लिए क्वारंटीन काल घटाया

दिल्ली में होम आइसोलेशम में मौजूद कोरोना मरीजों के लिए क्वारंटीन काल को 14 दिन से घटाकर सात दिन कर दिया गया है। यह फैसला स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों के आधार पर लिया गया है। अगर सात दिन में मरीज में लगातार तीन दिन कोई लक्षण नहीं दिखते हैं तो वह बिना कोविड जांच के आइसोलेशन से बाहर जा सकता है।