Thursday, April 25, 2024
Latest:
HaryanaLatestNationalNCRPoliticsTOP STORIES

सर्द मौसम में माहौल हुआ गर्म ,पंजाब में राष्ट्रपति शासन की मांग, भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली मशाल यात्रा

Spread the love

फरीदाबाद, 6 जनवरी ( धमीजा ) :पंजाब के फिरोजपुर में रैली में शिरकत करने जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को बीच में राजनीतिक षड्यंत्र के तहत रोकने के मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त रोष व्याप्त है। इसी को लेकर गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या एवं हरियाणा भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष राहुल राणा के निर्देश अनुसार भाजपा युवा मोर्चा फरीदाबाद ने मशाल यात्रा निकालकर प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की। यह यात्रा ओल्ड फरीदाबाद चांदी वाली धर्मशाला से शुरू होकर मेन बाजार होते हुए अग्रवाल सदन पर जाकर सम्पन्न हुई। यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हरियाणा प्रभारी अभिनव प्रकाश , युवा मोर्चा राष्ट्रीय सचिव गौरव गौतम के अलावा भाजयुमो के जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला, जिला महामंत्री गोल्डी अरोड़ा, सचिन ठाकुर आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। 

मशाल यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के जोश ने सार्ड मौसम में राजनैतिक सरगर्मी पैदा कर दी। उन्होंने यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, प्रधानमंत्री मोदी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान जैसे गगनचुंबी नारे लगाकर पूरे माहौल को भाजपामय कर दिया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हरियाणा प्रभारी अभिनव प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री के काफिले को रोकना पंजाब सरकार की बड़ी चूक है और प्रधानमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ कोई भाजपा कार्यकर्ता नहीं सहेगा। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस इस प्रकार के औछे हथकंडे अपना रही है उनकी सुरक्षा में चूक जनता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि इस कृत्य की जितनी भत्र्सना की जाए वह कम है और वह मांग करते है कि पंजाब में कांग्रेस सरकार को तुरंत बर्खास्त करके  राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। वहीं भाजयुमो के युवा राष्ट्रीय सचिव गौरव गौतम ने भी अपने संबोधन में इस घटना को देश के इतिहास का काला दिन बताते हुए कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक हुई हो और यह सब कांग्रेस पार्टी ने सोची समझी रणनीति के तहत किया है। इस अवसर पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला, जिला महामंत्री गोल्डी अरोड़ाएवं सचिन ठाकुर ने भी संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को विपक्षियों की साजिश करार देते हुए कहा कि पंजाब की जनता आने वाले चुनावों में कांंग्रेस पार्टी को वोट की चोट से सबक सिखाएगी और पंजाब में एक बार फिर से कमल खिलेगा और भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि इस घटना की उच्चस्तरीय जांच की जाए और जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुमित हुड्डा,  रंजीत रावल, कार्तिक विशिष्ट, मनीष यादव, मुकुल चोपड़ा, ज्ञानेन्द्र भारद्वाज, कपिल दीक्षित, अनुज शर्मा, करण गोयल, मोहित  नागर, आदेश यादव, नवीन सैनी,सुरेंद्र नट नागर,सहित अनेकों युवा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।