Thursday, April 25, 2024
Latest:
HaryanaLatestNationalPoliticsTOP STORIES

कहाँ आ गया राजनीति का स्तर , मुलायम की बहू अपर्णा भाजपा में शामिल

Spread the love
लखनऊ , 19 जनवरी ( धमीजा ) : राजनीति किस स्तर पर आ गयी है , इसका अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि अपने राजनैतिक लाभ के लिए प्रतिद्वंदी दल के परिवार को ही बांटने से भी नहीं चूक रहे। ऐसा लगता है राजनैतिक सिद्धांत तो खत्म हो ही गए , साथ ही साथ राजनीति का स्तर भी कहाँ पहुँच गया , आज ये देश भर में चर्चा का विषय बन गया है।  अपने राजनैतिक फायदे के लिए राजनैतिक पार्टियां एक दुसरे के परिवार को भी तोड़ने से परहेज़ नहीं कर रही।
बहरहाल यूपी में नेताओं के दल बदल के दौर में मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव बुधवार को भाजपा में शामिल हो गईं। भाजपा को इसकी मनोवैज्ञानिक बढ़त मिल सकती है। भाजपा इसे मुलायम परिवार में फूट के रूप में प्रचारित कर सकती है। पिछले विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को चाचा शिवपाल यादव से नाराजगी का नुकसान उठाना पड़ा था। अपर्णा यादव को भाजपा में शामिल करते समय उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इसका इशारा भी कर दिया है। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने परिवार को ही एकजुट नहीं रख पाए, तो उत्तर प्रदेश को क्या एकजुट रख पाएंगे। भाजपा की इस रणनीति से अखिलेश यादव को नुकसान हो सकता है। हालांकि, भाजपा का एक बड़ा विकट उखाड़कर समाजवादी पार्टी इसका करारा जवाब देने की तैयारी कर चुकी है।

लखनऊ कैंट सीट से चुनाव में भाजपा उतार सकती है अपर्णा को 

भाजपा सूत्रों के अनुसार, अपर्णा यादव को पार्टी लखनऊ कैंट सीट से मैदान में उतार सकती है। इस बारे में पार्टी से आश्वासन मिलने के बाद ही अपर्णा यादव ने भाजपाई खेमे में आना स्वीकार किया है। पार्टी की चुनाव समिति की होने वाली बैठक में इस पर निर्णय हो सकता है। उत्तराखंड के लोगों की बहुलता वाली कैंट सीट मूलरूप से उत्तराखंड की रहीं अपर्णा के लिए बेहद मुफीद साबित हो सकती है। पिछले विधानसभा चुनाव में वे इसी सीट से उम्मीदवार थीं, लेकिन उन्हें भाजपा प्रत्याशी रीता बहुगुणा से हार का सामना करना पड़ा था।
रीता बहुगुणा जोशी ने बाद में इस सीट से इस्तीफा देकर प्रय़ागराज से लोकसभा का चुनाव लड़ा था और विजयी रही थीं। वे इस बार इसी सीट से अपने बेटे मयंक जोशी के लिए टिकट मांग रही हैं। बेटे को टिकट देने के लिए रीता बहुगुणा जोशी ने अपने सांसद पद से इस्तीफा देने तक की पेशकश कर दी है। इस तरह भाजपा नेतृत्व के सामने अपर्णा यादव और रीता बहुगुणा जोशी के बीच तालमेल बिठाना कठिन हो सकता है। लेकिन इसका हल भाजपा एक उम्मीदवार को मैदान में उतारकर, तो दूसरे को विधान परिषद के जरिए सदन में लाकर कर सकती है।

माना जा रहा है कि भाजपा अपर्णा यादव को चुनाव में उतारने की रणनीति अपनाएगी। इससे बार-बार अपर्णा यादव के जरिए मीडिया में सुर्खियां मिलती रहेंगी और मुलायम परिवार में टूट होने का मनोवैज्ञानिक संदेश दिया जाता रहेगा। इसका अखिलेश यादव को नुकसान होगा। हालांकि, अखिलेश यादव ने भाजपा पर यह कहकर हमला करने की कोशिश की है कि भाजपा को उनके परिवार की चिंता ज्यादा है।