Thursday, April 18, 2024
Latest:
HaryanaLatestNationalNCRPoliticsTOP STORIES

राजनैतिक एवं आर्थिक शोषण झेल चुके नीरज गुप्ता को यूपी चुनावों में मिली कांग्रेस की अहम ज़िम्मेवारी

Spread the love

फरीदाबाद, 28 जनवरी ( धमीजा ) : फरीदाबाद के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं हरियाणा के प्रमुख वैश्य नेता नीरज गुप्ता को कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश चुनावों में बडी जिम्मेदारी दी है। श्री गुप्ता को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रभारी विवेक बंसल के विधानसभा क्षेत्र कोल का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। कोल विधानसभा उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिला के अंर्तगत पडता है तथा कोल विधानसभा क्षेत्र से हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल स्वयं कांग्रेस पार्टी की टिकट पर चुनाव लड रहे हैं। ऐसे में फरीदाबाद के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नीरज गुप्ता को विवेक बंसल के गृह विधानसभा क्षेत्र का सह-प्रभारी बनाया जाना कांग्रेस पार्टी में एक बडी जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है। श्री गुप्ता को यह बड़ी जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू द्वारा की गई है। उनकी नियुक्ति की घोषणा कांग्रेस के संगठन महासचिव दिनेश कुमार सिंह ने पत्र जारी करके की है।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नीरज गुप्ता कांग्रेस के कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं , वह फरीदाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव, कांग्रेस कमेटी हरियाणा आईडिया सैल के प्रदेश महासचिव व फरीदाबाद के जिला मीडिया प्रभारी जैसे बडे कई पदों पर रहकर पार्टी में कुशल संगठनकर्ता के रूप में कार्य कर चुके हैं। नीरज गुप्ता के निकटतम साथियों का कहना है कि अब तक उन्हें उन्हीं के साथियों ने राजनैतिक रूप से इस्तेमाल किया और स्वयं उनके काम की वाह वाही लूटी , यही नहीं आर्थिक रूप से भी उनका शोषण किया गया। नीरज गुप्ता का कहना है कि उनका राजनैतिक एवं आर्थिक शोषण करने वाले बेनकाब हो चुके हैं और अब वह राजनीति के सही रास्ते पर चल पड़े हैं। कांग्रेस के लिए कार्य करना ही उनका ध्येय है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता नीरज गुप्ता ने पार्टी संगठन में मिली इस बड़ी जिम्मेदारी पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, हरियाणा के राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, संगठन महासचिव दिनेश कुमार सिंह व धीरज गुर्जर का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया है कि वह पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कार्य करेंगे। उन्होंने दावा किया कि कोल विधानसभा क्षेत्र से निश्चित रूप से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक बंसल की बड़ी जीत होगी।