Saturday, April 20, 2024
Latest:
HaryanaLatestNCRPoliticsTOP STORIES

केजरीवाल के निवास पर हुए हमले के विरोध में आप ने फूंका अमित शाह का पुतला

Spread the love

फरीदाबाद, 31 मार्च ( धमीजा) :  दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमले के विरोध में वीरवार को आम आदमी पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने बीके चौक पर भाजपा एवं गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका। आप पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता भाजपाईयों से सहन नहीं हो पा रही है और मुख्यमंत्री केजरीवाल पर किया गया, हमला भाजपा की बौखलाहट दिखाता है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश के लोग आम आदमी पार्टी को पसंद करने लगे हैं और कहने लगे हैं कि देश का आने वाला प्रधानमंत्री कोई होगा, तो वह अरिवंद केजरीवाल होगा। श्री भड़ाना ने कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री कहते हैं कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले से इसकी वसूली कराई जाएगी, ऐसे में बड़ा सवाल खड़ा होता है कि भाजपा के इन गुंडों से क्या सरकारी संपत्ति के नुकसान की भरपाई हो पाएगी। आप जिला अध्यक्ष श्री भड़ाना ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।
इस मौके पर प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए जिला महासचिव भीम यादव ने कहा कि फरीदाबाद में भ्रष्टाचार चरम पर है, भाजपा के विधायक ने स्वयं ही मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया है कि वो भ्रष्टाचार से आहत हैं। ऐसे में आम आदमी की पीड़ा आप स्वयं समझ सकते हैं। पिछले 7 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है, बेरोजगारी बढ़ी है, महंगाई बढ़ी है। इसके बावजूद हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के मंत्री विकास की बात कहते नहीं थकते।
मेयर पद के भावी प्रत्याशी ओ पी वर्मा एवं कांग्रेस से आप में शामिल हुए  राकेश भड़ाना ने केजरीवाल पर हुए हमले को पूरी तरह प्रायोजित बताया और कहा कि अरविंद केजरीवाल  लोकप्रिय मुख्यमंत्री है, उन पर हमला किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम आदमी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता ईंट का जवाब पत्थर से देगा। वहीं, प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए मंजु गुप्ता, सुनील ग्रोवर, राहुल बैसला, ब्रजेश नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री केजरीवाल  पर जो हमला किया गया है, वह लोकतंत्र का मजाक उड़ाया गया है। आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर इसको बर्दाश्त नहीं करेगा। सभी ने ऐसे असमाजिक तत्वों पर कार्यवाही की मांग की।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जोन उपाध्यक्ष राजूदीन, बलवन्त सिंह, हितेश पाल्टा, स. मनीष भाटिया, शिवनारायण दूबे, बोबी मावी, उमा सागर, नरेश क्रांतिकारी, रघुबर दयाल, संदीप राव, राकेश प्रसाद, रोशन झा मुलकराज भड़ाना, अमन अरोड़ा, जवाहर यादव, राजपाल झा, नीरज प्रेमी, जोगेन्द्र चंदीला, शेर मोहम्मद, रवि बैसला, हंसराज दायमा, संजय जुनेजा, मनीष शर्मा, सिकन्दर शर्मा, के एल बंसल, नरेन्द्र सरोहा, दिनेश भारद्वाज एडवोकेट, विक्की, करतार वर्मा, परमीजत कौर, चिराग गोयल, सतबीर अत्री, मोहित गोयल, भोपाल कश्यप, सुरेन्द्र गुप्ता, राम गौर, तेजवंत सिंह बिट्टू, सतीश चन्दीला, हरजिन्दर सिह मेहदीरत्ताए,राजकुमार खिरवार, विकरान्त कसाना, दक्ष कसाना, शुभाकित गुप्ता, डी एस चावला,कुलदीप चावला, विजय गोदारा, डोली आदि मौजूद रहे।