Thursday, March 28, 2024
Latest:
HaryanaLatestNCRPolitics

भाजपा युवा मोर्चा पूरे देश में चलाएगी जन संपर्क अभियान

Spread the love

फरीदाबाद, 8 अप्रैल ( धमीजा ) : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की मासिक संगठनात्मक बैठक का आयोजन रविवार को सेक्टर 11 स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिल अध्यक्ष युवा मोर्चा पंकज सिंगला ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी कुलदीप यादव ने शिरकत की। इस मौके पर युवा मोर्चा के सभी साथियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 8 वर्ष पूरा होने पर  जिला स्तर पर 25 मई तक संपर्क अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 8 वर्ष देश का प्रधानमंत्री रहते हुए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। आज देश तरक्की एवं उन्नति की राह पर अग्रसर है। उनके नेतृत्व में देश विश्व के पटल पर चमक रहा है। हमें गर्व है ऐसे प्रधानमंत्री पर जो आम लोगों से अपने मन की बात करते हैं। कोरोना महामारी जैसी विकट परिस्थितियों में भी उन्होंने दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प दिखाते हुए देश को मजबूती प्रदान करने का काम किया। आज देश का प्रत्येक व्यक्ति, बुजुर्ग, बच्चा एवं महिलाएं उनसे प्रभावित हैं और उनको अपना रोल मॉडल मानते हैं। बीजेपी युवा मोर्चा पूरे प्रदेश में जन संपर्क अभियान चलाएगा और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला ने युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के साथ भारत दर्शन यात्रा के अपने अनुभव साथियों के साथ साझा किए। उन्होंने बताया कि तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में की गई यात्रा में देश की सभ्यता एवं संस्कृति के दर्शन करने का  सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनके नेतृत्व में  अनेक मंदिरों एवं प्राचीन परम्पराओं को जानने का अनुभव प्राप्त हुआ। इस तरह की यात्राओं का आयोजन समय समय पर किया जाना चाहिए। पंकज सिंगला ने प्रभारी यादव को आश्वाशन दिया कि संपर्क अभियान को जिले में पूर्ण रूप से सफल बनाया जायेगा।  मासिक बैठक में  भाजयुमो जिला महामंत्री सचिन ठाकुर , गोल्डी अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष योगेश तेवतिया , ज्ञानेंद्र भारद्वाज, मोहित नागर,  जिला सचिव कार्तिक वशिष्ट व  मुकुल चोपड़ा सहित युवा मोर्चा की टीम के अनेक सदस्य मौजूद रहे।कार्यक्रम के उपरान्त कुलदीप यादव ने गोल्ड़ी अरोड़ा के कार्यालय में कोर टीम के साथ मंत्रणा की और उनके साथ निर्माणरत भाजपा के जिला कार्यालय का दौरा किया।