Thursday, March 28, 2024
Latest:
HaryanaLatestNationalNCRPoliticsTOP STORIES

हरियाणा के सीएम मनोहरलाल के प्रिंसिपल ओएसडी नीरज दफ्तुआर ने दिया इस्तीफा , दिल्ली रवाना 

Spread the love

चंडीगढ़ ,5 अक्टूबर ( धमीजा ) : हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल ओएसडी नीरज दफ्तुआर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लंबे समय से नीरज सीएमओ में अपनी सेवाएं दे रहे थे। सूत्रों की माने तो उनका इस्तीफा मंजूर हो गया है। अब वे दिल्ली में रह कर पार्टी का काम-काज देखेंगे। उनके इस्तीफे की खबर से प्रदेश के राजनैतिक एवं प्रश्नासिक गलियारों में माहौल गरमा गया है , चारों और उनके इस्तीफे की चर्चा है।

हरियाणा सीएमओ में नीरज की एंट्री वर्ष 2014 में सरकार बनने के करीब 8 माह बाद हुई थी। जिसके बाद उन्होंने सीएमओ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का मीडिया संबंधित काम काज संभाला था। सीएमओ में जनसंपर्क विभाग का जिम्मा भी नीरज के पास था। मुख्यमंत्री के निकट होने के कारण वे उनके खास रहे हैं। लिहाजा अब दिल्ली में रह कर काम काज देखेंगे।
वर्ष 2014 में सरकार बनने के बाद 2015 में उनकी इस पद पर नियुक्ति की गई थी। इस्तीफे के बाद चंडीगढ़ के सेक्टर-18 की कोठी को भी उन्होंने खाली कर दिया है। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से उनके इस्तीफे को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। प्रिंसिपल OSD नीरज दफ्तौर CM मनोहर लाल के काफी खास माने जाते हैं। CM के कई महत्वपूर्ण कार्यों को उनके द्वारा किया जाता रहा है।