Saturday, April 20, 2024
Latest:
BusinesscrimeHaryanaLatestNationalNCRTOP STORIES

हरियाणा विजिलेंस ने पब्लिक हेल्थ के एसडीओ व जेई को 1. 20 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Spread the love

फरीदाबाद , 9 मर्च ( नवीन धमीजा ) : हरियाणा के पानीपत जिले में पब्लिक हेल्थ कार्यालय में पानीपत विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने कार्यालय में रेड कर एसडीओ और जेई को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पब्लिक हेल्थ के दोनों रिश्वतखोर कर्मचारी 1.20 लाख रुपए की रिश्वत के साथ पकड़े गए हैं।

एसडीओ सूबे सिंह व जेई म लाल को समालखा के पंचवटी कॉलोनी स्थित कार्यालय से गिरफ्तार कर तहसील कैंप स्थित विजिलेंस दफ्तर ले जाया गया है। जहां आगामी कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों ने चुलकाना निवासी ठेकेदार से बिल पास करने की एवज रुपए ले रहे थे। विजिलेंस ने SDO से रिश्वत के 20 हजार रुपए और JE से 1 लाख रुपए बरामद किए हैं।