डॉ नुपुर धमीजा को भारत के महारथी सम्मान से नवाज़ा गया
नई दिल्ली , 20 अप्रैल ( धमीजा ) : जी-20 व आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में भारत के महारथी सम्मान समारोह 2023 का नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब आफ इंडिया में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 15 राज्यों के 150 से ज्यादा महारथियों की प्रतिभागिता रही। कार्यक्रम की गूंज भारत की राजधानी नई दिल्ली से पूरे भारत में गई है। इसी सम्मान समारोह में विशेष ख्याति प्राप्त महिला सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता, लीगल एक्सपर्ट, नारी शक्ति एक नई पहल संस्था की संस्थापक एड. डॉ. नूपुर धमीजा को भारत के महारथी सम्मान 2023 से नवाजा गया। इतनी कम उम्र में इन ऊँचाई को छूने वाली डॉ. नूपुर धमीजा सम्मान समारोह में उपस्थित दिग्गजों की केंद्र बिंदु रहीं। डॉ. धमीजा ने हर क्षेत्र में अपना एक नाम और मुकाम हाँसिल किया है। इनके द्वारा नारी शक्ति एक नई पहल संस्था के माध्यम से सामाजिक क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं ये अब तक ना जाने कितनी ही गरीब, असहाय, जरूरतमंद, पीड़ित, विछिप्त महिलाओं और बच्चियों को न्याय दिला चुकीं हैं। आज ये पूरे भारत में अपने काम पर महारथ हासिल कर चुकी है । आज भारत के महारथी सम्मान समारोह में विशेष ख्याति प्राप्त डॉ. धमीजा का सम्मान सिर्फ एक सम्मान नहीं है अपितु यह सम्मान समारोह कार्यक्रम के लिए गौरव की बात है।