Friday, April 19, 2024
Latest:
BusinesscrimeHealthLatestNationalNCRTOP STORIES

दिनदहाड़े साकेत कोर्ट में महिला पर गोलीबारी, आरोपी वकील बार कॉउंसिल द्वारा पहले से ही चल रहा सस्पेंड, महिला से 25 लाख के लेनदेन का मामला उजागर

Spread the love

नई दिल्ली , 21 अप्रैल ( धमीजा ) : दिल्ली के साकेत कोर्ट में दिन दहाड़े एक वकील ने एक महिला पर चार राउंड फायरिंग की, महिला को दो गोलियां पेट में और एक हाथ में लगी। महिला को फौरन अस्पताल ले जाय गया । बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि महिला फाइनेंशियल विवाद से जुड़े एक मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंची थी। आरोपी वकील के साथ पहले महिला की बहस हुई ,इसी बीच वकील ने रिवाल्वर निकाली और महिला पर दनादन फायरिंग शुरू कर दी। खून से लथपथ महिला ज़ोर ज़ोर से चिल्लाने लगे ,परन्तु बन्दूक देख किसी की हिम्मत नहीं हुई कि कोई हमलावर को पकड़ सके या रोक सके।

इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें कोर्ट परिसर के लॉयर्स ब्लॉक के बाहर दोनों के बीच कहासुनी होती है। अचानक महिला हमलावर की तरफ जाती है, तभी वह पीछे हटता है और महिला पर फायरिंग शुरू कर देता है। महिला को दो गोलियां पेट में लगती हैं। तभी कुछ वकील घायल महिला को सहारा देते हैं। इस बीच हमलावर वहां से चला जाता है।

हमलावर वकील ने महिला को 25 लाख रुपए दिए थे, जो उसे वापिस नहीं कर रही थी 
आरोपी की पहचान कामेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ बिनोद सिंह के रूप में हुई है। उसे बार काउंसिल ने एक अलग मामले में निलंबित कर दिया था। दावा किया जा रहा है कि हमलावर वकील ने पीड़ित महिला को 25 लाख रुपए दिए थे। बाद में महिला पैसा लौटाने में आनाकानी कर रही थी।

उधर, महिला के पति ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सुबह 10 बजे एक मामले की सुनवाई के लिए उसे कोर्ट में छोड़ दिया था। इसके तुरंत बाद उनके पास फोन आया कि उनकी पत्नी को गोली मार दी गई है।

घटना सुबह करीब 10.30 बजेनकी बताई जा रही है। गोलीबारी में घायल महिला की पहचान राधा के रूप में हुई है। उसकी उम्र लगभग 40 वर्ष  बताई जा रही है।  महिला को तीन गोलियां लगी , दो पेट में तथा एक हाथ में लगी। इसी दौरान एक अन्य व्यक्ति को भी गीली लगी। दोनों को तुरंत नज़दीक के मेक्स साकेत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।आरोपित वकील कामेश्वर प्रसाद को पहले ही बार कौंसिल ने निलंबित किया हुआ है।

पिछले साल इसी वकील की शिकायत पर चीटिंग के केस में अरेस्ट हुई थी महिला
दिल्ली पुलिस की डीसीपी (साउथ) चंदन चौधरी ने बताया कि महिला के अलावा जिस एक और शख्स को गोली लगी है, दोनों खतरे से बाहर हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। डीसीपी ने बताया कि जिस महिला को गोली लगी है उसका नाम एम. राधा है। वह पिछले साल दिसंबर में चीटिंग के एक केस में गिरफ्तार हुई थी। जिस वकील ने शुक्रवार को उसे गोली मारी, वह दिसंबर वाले केस में पीड़ित था। उसी की दर्ज कराई एफआईआर पर महिला की गिरफ्तारी हुई थी।

कुछ दिनों पहले ही दिल्ली के द्वारका कोर्ट में हुई थी हत्या

कुछ दिनों पहले ही दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका में इस तरह की घटना सामने आई थी। बाइक सवार दो लोगों ने एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना में हमलावर वकील के भेष में थे।

घटना के बाद वकीलों की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी। जिसमें वकीलों की सुरक्षा के बारे में चिंता जताई थी। याचिका में यह भी कहा गया था कि दिल्ली में एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट पारित किया जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो वकीलों के खिलाफ अपराध बढ़ेंगे।

गैंगस्टर जितेंद्र गोगी पर कोर्ट में फायरिंग हुई थी
राजधानी के कोर्ट में इस तरह की घटनाओं में वृद्धि हुई है। 24 सितंबर 2021 को वकीलों के भेष में दो शूटर रोहिणी में कोर्ट के अंदर घुसे। इसके बाद उन्होंने गैंगस्टर जितेंद्र मान गोगी पर कई गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौत हो गई थी। हालांकि पुलिस ने जवाबी फायरिंग में दोनों हमलावरों को मार गिराया था।