Saturday, April 20, 2024
Latest:
BusinessLatestNationalNCRStyleTOP STORIES

डॉ नुपुर धमीजा ने कायम किया कानूनी विश्व रिकॉर्ड, अदालतों द्वारा लेटेस्ट निर्णय एवं कानूनी समाचार अपडेट करने का चला रही अभियान

Spread the love

नई दिल्ली ,27 अप्रैल ( धमीजा ) : सीनियर एडवोकेट एवं ‘नारी शक्ति एक नई पहचान ‘ संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ नुपुर धमीजा को अदालतों द्वारा लेटेस्ट निर्णय एवं कानूनी समाचार अपडेट करने तथा लगभग दो लाख लोगों के समूह को सोशल मीडिआ के माध्यम से पहुंचाने पर विश्व रिकॉर्ड कायम किया है। इसके लिए विशिष्ट विश्व रिकॉर्ड यानी एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड इंटरनेशनल ने उन्हें ईमेल के माध्यम से उक्त जानकारी देते हुए बधाई दी है। 

डॉ. नूपुर धमीजा ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने ‘ विशेष विश्व रिकॉर्ड’ और ‘ किंग्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ‘ स्थापित किया है। वह ‘ नूपुर नवीनतम निर्णय और कानूनी समाचार अपडेट ‘ भारत की नई दिल्ली की संस्थापक हैं। उनका ये ग्रुप “मुफ्त में संचालित होने वाला सबसे बड़ा कानूनी मंच” है । इस प्लेटफॉर्म में अप्रैल/24/2023 तक फेसबुक पर 6 समूहों (प्रत्येक समूह में कुल 1.8 से 2 लाख लोग) और व्हाट्सएप पर 6 समूहों के लिए केस लॉ, सुप्रीम कोर्ट और उच्च न्यायालय के निर्णय, प्राधिकरण, उद्धरण और नियम शामिल हैं। नुपुर  धमीजा को विशिष्ट विश्व रिकॉर्ड गतिविधियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख कानूनी सेल के रूप में भी चुना गया है। एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ( EWR ) टीम ने ईमेल के माध्यम से टीम में अपनी स्थिति के लिए एक पुष्टिकरण मेल भेजा। और EWR टीम ने उन्हें EWR इंटरनेशनल हेड लीगल सेल के रूप में उनकी शानदार सफलता और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।