Thursday, April 25, 2024
Latest:
crimeHaryanaLatestNationalNCRPoliticsSportsTOP STORIES

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं महिला पहलवानों के बीच रहे विवाद में भाजपा नेता जनार्दन मिश्रा के विवादास्पद ट्वीट से माहौल और गरमाया

Spread the love

फरीदाबाद , 1 मई ( धमीजा ) : भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण और पहलवानों के बीच चल रहे विवाद के बीच भाजपा नेता जनार्दन मिश्रा ने विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने पहलवानों के धरने का समर्थन करने आई कांग्रेसी नेता प्रियंका गांधी की तुलना पोर्न स्टार मिया खलीफा से की।

जर्नादन मिश्रा ने प्रियंका गांधी के महिला पहलवानों के साथ धरने पर बैठी फोटो को शेयर करते हुए लिखा- मिया खलीफा नहीं आई प्रदर्शन के समर्थन में???, वो भी तो कुश्ती चैंपियन है ब्रो…!!। मिश्रा ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। हालांकि इन विवादित पोस्ट के बाद मिश्रा लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग उन्हें उन्हीं की भाषा में जबाब दे रहे हैं।

भाजपा नेता जर्नादन मिश्रा द्वारा किए गए ट्वीट…

ट्वीट नंबर 1 : लंगोट कच्छे पहन के पहलवानी कर रहे थे तो इज्जत मिली!। आज पूरे कपड़े पहन कर धरना देने से तुम तो नंगे हो गए..।

ट्वीट नंबर 2 : लोग दूसरों पर कीचड़ उछालते हैं, लेकिन महिला पहलवान खुद पर ही कीचड़ उछाल रही हैं??।

ट्वीट नंबर 3 : जो खानदानी पहलवान है वो पटक कर मारता वहीं पर, तुम्हारा यौन शोषण बता रहा है। तुम्हारी पहलवानी नई नई है।

ट्वीट नंबर 4 : एक आम लड़की को तुरंत पता चल जाता है कि उसका यौन शोषण हुआ है। पर जितनी भी सेलेब्रिटीज होती उनको सालों लग जाते है समझने में की उनका यौन शोषण हुआ है। ऐसा क्यों ?।

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली में जंतर मंतर पर पहलवानों का धरना 9वें दिन जारी है। सोमवार को पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू रेसलर्स के बीच पहुंचे और भाजपा सांसद बृजभूषण को तुरंत अरेस्ट करने की मांग की। हरियाणा में भाजपा -सांसद सरकार के मंत्री रणजीत चौटाला ने भी कहा कि बृजभूषण को इस्तीफा दे देना चाहिए।