Friday, March 29, 2024
Latest:
HaryanaLatestNationalNCRPoliticsTOP STORIES

किसान आंदोलन: ट्रेक्टरों से 26 जनवरी की परेड की रिहर्सल, पानीपत के किसानों ने 250 ट्रैक्टरों के साथ कुंडली बॉर्डर तक निकाली रैली 

Spread the love

नई दिल्ली , 7 जनवरी। आज गुरुवार को हरियाणा एवं पंजाब के अलग अलग शहरों में कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने ट्रेक्टर रैली निकाली। किसानो ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें ना मानी गयी तो 26 जनवरी ,गणतंत्र दिवस पर आंदोलनरत किसान दिल्ली में ट्रेक्टरों पर रैली निकालेंगे। इससे पपूर्व आज उन्होंने सरकार को ट्रेक्टर रैली की झांकी दिखाई। पानीपत के किसानों ने गुरुवार को 250 ट्रैक्टरों के साथ 26 जनवरी की रिहर्सल की। पानीपत के एल एंड टी टोल प्लाजा से किसानों ने कुंडली बॉर्डर तक यात्रा निकाली। पानीपत के साथ मतलौडा से भी किसानों ने कुंडली बॉर्डर की तरफ कूच किया। किसान नेताओं ने 26 जनवरी को दिल्ली में निकाले जाने वाली ट्रैक्टर यात्रा में हजारों की संख्या में शामिल होने का दावा किया है।

गुरुवार को 12 बजे पानीपत की जीटी रोड पर ट्रैक्टर ही ट्रैक्टर दिखे। किसान करीब 250 ट्रैक्टरों के साथ पानीपत के  एल एंड टी टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए। यहां से दिल्ली की ओर कूच किया। किसान यात्रा के आगे-पीछे पुलिस की गाड़ियां रही। ताकी कोई हादसा न हो पाए और किसान आसानी से आगे बढ़ सकें।

भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान कुलदीप बलाना ने बताया कि बॉर्डर पर आंदोलित किसानों ने 26 जनवरी को होने वाली परेड के साथ ट्रैक्टर यात्रा का ऐलान किया हुआ है। इसमें देशभर के किसान ट्रैक्टर लेकर शामिल होंगे। यात्रा में शामिल होने से पहले गुरुवार को 250 से अधिक ट्रैक्टरों के साथ रिहर्सल की गई। टोल प्लाजा से कुंडली बॉर्डर तक ट्रैक्टर यात्रा निकाली गई। 26 जनवरी के लिए 25 जनवरी की रात से ही ट्रैक्टर जुटने शुरू हो जाएंगे। यात्रा में मुख्य रूप से ऋषिपाल नांदल, बिंटू मलिक, जयपाल, मास्टर ईश्वर, रतन सिंह, राजेश, हरपाल शामिल रहे।

 ट्रेक्टर यात्रा से यातायात व्यस्था नहीं बिगड़ने दी 
ट्रैक्टर के अलावा यात्रा में कार व बाइकों से भी किसान शामिल हुए। किसानों ने अपने सभी वाहनों को एक साइड में चलाया। ताकि जाम न लगे और अन्य वाहन भी आसानी से गुजर सके। इस कारण यात्रा के दौरान जाम की स्थिति पैदा नहीं हुई।