Thursday, April 25, 2024
Latest:
BusinessFEATUREDGadgetsHaryanaLatestNationalNCRPoliticsTOP STORIES

किसान आंदोलन :हरियाणा के 17 जिलों में कल शाम 5 बजे तक इंटरनेट बंद

Spread the love

किसान आंदोलन को उग्र होता देखकर शुक्रवार को हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लिया, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है। प्रदेश में कल शाम 5 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बाधित रहेंगी। 22 में से 17 जिलों में लोग इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। पंचकूला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह और महेंद्रगढ़ में इंटरनेट सेवाएं चलती रहेंगी। अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया। इस संदर्भ में आदेश व आवश्यक निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।