Friday, April 26, 2024
Latest:
crimeHaryanaLatestNationalStyleTOP STORIES

मिलनी में चाचा को मिला छोटा कंबल तो बिना शादी के डॉ दूल्हे की बारात वापिस लौटी

Spread the love

फरीदाबाद , 18  फरवरी। हरियाणा के अंबाला जिले में बेहद अजीबोगरीब वजह से शादी तोड़ने का मामला सामने आया है। मिलनी की रस्म में दूल्हे के चाचा को छोटा कंबल मिला तो विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दूल्हे के परिजन बारात वापस ले गए। हालांकि, नाते रिश्तेदारों ने विवाद सुलझाने का प्रयास किया। दूल्हे ने सीधा शादी से इंकार नहीं किया है, लेकिन लड़की वाले कह रहे हैं कि रस्म में दी जाने वाली चीज पर इतना विवाद है, ससुराल जाने पर बेटी के साथ क्या होगा?

शिमला में एक डेंटल सर्जन की शादी अंबाला कैंट निवासी युवती से तय हुई थी। शगुन पैलेस में शादी होनी थी। रात करीब 9 बजे बारात आई। लड़की वालों ने स्वागत किया। बाराती पैलेस में खाने का आनंद ले रहे थे, वहीं वर-वधू पक्ष में मिलनी की रस्म हो रही थी। रस्म के दौरान दूल्हे के चाचा की मिलनी हुई तो उन्होंने कंबल को लेकर आपत्ति जताई। उन्होंने कंबल छोटा होने की बात कही। दूल्हे के परिजन ने कहा कि मिलनी को लेकर हमने पहले ही लड़की वालों को कुछ हिदायतें दे दी थीं। बस इसी बात पर दोनों पक्षों में तकरार हुई और बात बिगड़ गई।

मामला पुलिस तक जाने पर  4.50 लाख रु देने पर राज़ी हुआ दूल्हा पक्ष 

बारात लौटने की शिकायत लड़की की परिजन ने पुलिस से की। कैंट थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया दोनों पक्षों में आपसी बातचीत के आधार पर समझौता हो चुका है, लेकिन शादी करने पर दोनों पक्ष राजी नहीं हुए हैं। इसलिए दूल्हा बिना दुल्हन के लौट गया है। लड़के वाले शादी की तैयारियों पर हुए खर्च की एवज में 4.50 लाख रुपए चुकाने पर राजी हुए हैं। रात को ही बारात को लौटा दिया गया, लेकिन दूल्हा व उसके परिजन अंबाला में ही रुके रहे।