Saturday, April 20, 2024
Latest:
crimeFoodHaryanaHealthLatestNationalNCRPoliticsTOP STORIES

आंदोलनकारी किसनों ने हिसार में सीएम मनोहरलाल के पहुँचने का किया विरोध , डीएसपी की पिटाई के बाद लाठीचार्ज व आंसूगैस छोड़ी पुलिस ने

Spread the love

हिसार , 16  मई। हिसार में रविवार को 500 बिस्तर की क्षमता वाले अस्थायी कोविड अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। यहां खेती कानूनों का विरोध कर रहे आंदोलनकारी किसानों ने पुलिस पर हमला कर दिया। एक DSP को भी मार-पीटकर घायल कर दिया। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने लाठीचार्ज करके तथा आंसू गैस के गोले छोड़ कर हालात पर काबू पाया। इस दौरान करीब आधा घंटा हाईवे जाम रहा।

हिसार में ओ पी जिंदल मॉडर्न स्कूल में करीब 28 करोड़ रुपये से अस्थायी तौर पर चौधरी देवी लाल संजीवनी अस्पताल का निर्माण किया गया है। रविवार सुबह करीब 11 बजे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अस्पताल का शुभारंभ किया और हेलिकॉप्टर से चले गए। जब रामायण टोल और सातरोड़ नहर के पास जुटे आंदोलनकारी किसानों को पता चला तो वो जिंदल स्‍कूल की तरफ बढ़ गए । करीब 18 किमी की दूरी तय कर किसान समारोह स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन किसन नहीं रुके और पुलिस के साथ टकराव हो गया।  दोनों तरफ से हुई झड़प में आंदोलनकारियों ने DSP अभिमन्‍यु को भी पीट दिया। मामला गरमाता देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े व लाठीचार्ज भी किया।

हिसार के अलावा हांसी में किसानों को रोकने के लिए दो नाके लगा रखे थे। पहला हांसी बाईपास पर दूसरा टोल प्लाजा पर था। भिवानी, बवानीखेड़ा और नारनौंद की तरफ के किसान हिसार आ रहे थे। आंदोलनकारियों ने पुलिस के नाकों को ट्रैक्टरों से तोड़ दिया। आंदोलनकारियों को उग्र होता देख पुलिस ने भी रोकने का प्रयास नहीं किया। किसानों की संख्या काफी ज्यादा थी। आंदोलनकारी हांसी से भी हिसार की तरफ कूच कर रहे हैं। दोपहर बाद स्थिति थोड़ी सामान्य हुई।