Friday, April 19, 2024
Latest:
LatestNationalPoliticsTOP STORIES

मोदी के जम्बो कैबिनेट का विस्तार , हर्षवर्धन , रविशंकर प्रसाद , रमेश पोखरियाल व जावड़ेकर सहित कई दिगज्ज मंत्रियों की छुट्टी

Spread the love

नई दिल्ली , 7 जुलाई : भारत के इतिहास में पहली बार सबसे बड़ा कैबिनेट विस्तार किया गया। बुधवार शाम 6 बजे सर्वार्थ सिद्धि योग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल के 43 मंत्रियों ने शपथ ली। शपथ ग्रहण में 36 नए मंत्रियों ने शपथ ली। नए मंत्रियों में सबसे ज्यादा 7 उत्तर प्रदेश और फिर 3 गुजरात से हैं। दोनों ही राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। मौजूदा मंत्रियों में से 7 को प्रमोट किया गया है।

मोदी ने इन्हें प्रमोट किया
अनुराग ठाकुर, जीके रेड्डी, मनसुख मंडाविया, किरन रिजिजू, आरके सिंह, हरदीप सिंह पुरी और पुरषोत्तम रूपाला को प्रमोशन मिला है। ये सभी 7 राज्य मंत्री थे, इन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।

36 नए मंत्रियों में से उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा 7, गुजरात से 3

उत्तर प्रदेश से 7 मंत्री: अनुप्रिया पटेल, पंकज चौधरी, भानुप्रताप सिंह वर्मा, सत्यपाल सिंह बघेल, कौशल किशोर, बीएल वर्मा और अजय कुमार

गुजरात से 3 मंत्री: दर्शना विक्रम जरदोश, देवसिंह चौहान और महेंद्र भाई मुंजापारा

कर्नाटक से 4 मंत्री: राजीव चंद्रशेखर, शोभा करंदलाजे, ए नारायण स्वामी और भगवंत खुबा

महाराष्ट्र से 4 मंत्री: नारायण राणे, कपिल पाटिल, भगवत कृष्ण राव कराड़ और भारती प्रवीण पवार

पश्चिम बंगाल से 4 मंत्री: सुभाष सरकार, शांतनु ठाकुर, जॉन बारला और निशीथ प्रामाणिक

बिहार से 2 मंत्री: पशुपति कुमार पारस और आरसीपी सिंह

मध्यप्रदेश से 2 मंत्री: ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीरेंद्र कुमार

ओडिशा से 2 मंत्री: अश्विनी वैष्णव और विश्वेश्वर टुडू

असम से 1 मंत्री: सर्बानंद सोनोवाल

राजस्थान से 1 मंत्री: भूपेंद्र यादव

दिल्ली से 1 मंत्री: मीनाक्षी लेखी

झारखंड से 1 मंत्री: अन्नपूर्णा देवी

उत्तराखंड से 1 मंत्री: अजय भट्ट

मणिपुर से 1 मंत्री: राजकुमार रंजन सिंह

त्रिपुरा से 1 मंत्री: प्रतिमा भौमिक

तमिलनाडु से 1 मंत्री: एल मुरुगन

 ये 36 नए मंत्री हैं। इनके अलावा 7 राज्यमंत्री प्रमोट हुए हैं, जो 6 राज्य- अरुणाचल प्रदेश, बिहार, यूपी, गुजरात, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश से हैं।

अब टीम मोदी में 11 महिलाएं, 7 नए मंत्री 7 राज्यों से
मोदी टीम में अब सबसे ज्यादा महिलाएं हैं। उत्तर प्रदेश से अनुप्रिया पटेल, कर्नाटक से शोभा करंदलाजे, गुजरात से दर्शना विक्रम जरदोश, दिल्ली से मीनाक्षी लेखी, झारखंड से अन्नपूर्णा देवी, ओडिशा से प्रतिमा भौमिक, महाराष्ट्र से भारती प्रवीण पवार ने शपथ ली। कैबिनेट में पहले से ही 4 महिला मंत्री हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, खाद्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और आदिवासी मामलों की राज्य मंत्री रेणुका देवी हैं। नए और पुराने को मिलाकर मंत्रिमंडल में 11 महिलाएं हो गई हैं।

जिन 12 मंत्रियों का इस्तीफा हुआ, वे 10 राज्यों से

1. कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद- बिहार
2. सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर- महाराष्ट्र
3. सामाजिक न्याय मंत्री थावर चंद गहलोत- मध्य प्रदेश
4. शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक- उत्तराखंड
5. स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन- दिल्ली
6. कैमिकल फर्टिलाइजर मिनिस्टर सदानंद गौड़ा- कर्नाटक
7. श्रम और रोजगार राज्य मंत्री संतोष कुमार गंगवार- उत्तर प्रदेश
8. पर्यावरण और वन राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो- बंगाल
9. केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री संजय धोत्रे- महाराष्ट्र
10. जल शक्ति और सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रत्तन लाल कटारिया- हरियाणा
11. पशुपालन राज्य मंत्री प्रताप चंद सारंगी- ओडिशा
12. महिला एवं बाल कल्याण राज्य मंत्री देबोश्री चौधरी- बंगाल

कैबिनेट विस्तार के 2 घंटे के भीतर ही प्रधानमंत्री मोदी ने नई टीम को विभागों का जिम्मा भी सौंपना शुरू कर दिया। सबसे पहले गृह मंत्री अमित शाह को सबसे नया मंत्रालय मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेशन, यानी सहकारिता मंत्रालय दिया गया है। हॉर्वर्ड से पढ़े ज्योतिरादित्य सिंधिया को एविएशन मिनिस्ट्री और IIT से पोस्ट ग्रैजुएट अश्विनी वैष्णव को रेल और सूचना प्रसारण मंत्रालय सौंपा गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय अब डॉ. हर्षवर्धन की जगह मनसुख मंडाविया संभालेंगे।

अब तक टीम को इतने विभाग बांटे

1. अमित शाह: मौजूदा मंत्रालयों के साथ नई बनी मिनिस्ट्री ऑफ कोऑपरेशन की जिम्मेदारी

2. पीयूष गोयल: वाणिज्य, उद्योग और कपड़ा मंत्रालय

3. अश्विनी वैष्णव: रेल और सूचना प्रसारण मंत्रालय

4. स्मृति ईरानी: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, स्वच्छ भारत मिशन की भी जिम्मेदारी

5. ज्योतिरादित्य सिंधिया: नागरिक उड्डयन मंत्रालय

6. पुरुषोत्तम रूपाला: डेयरी और फिशरीज मंत्रालय

7. अनुराग ठाकुर: खेल और युवक कल्याण मंत्रालय

8. गिरिराज सिंह: ग्रामीण विकास मंत्रालय

9. भूपेंद्र यादव: श्रम और पर्यावरण मंत्रालय

10. धर्मेंद्र प्रधान: शिक्षा मंत्रालय

11. हरदीप सिंह पुरी: पेट्रोलियम मंत्रालय, शहरी विकास और आवास मंत्रालय

12. पशुपति पारस: खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय

13. किरन रिजिजू: संस्कृति मंत्रालय

14. सर्बानंद सोनोवाल: आयुष मंत्रालय, उत्तर-पूर्व के मामलों की भी जिम्मेदारी

राज्यमंत्री

1. मीनाक्षी लेखी: विदेश और संस्कृति राज्यमंत्री

सरकार के विजन को जमीन पर उतारने का जिम्मा शाह को