Saturday, April 27, 2024
Latest:
HaryanaLatestNationalNCRPoliticsTOP STORIES

केजरीवाल और भगवंत मान के हिसार दौरे में उमड़ी युवाओं की भीड़ , भाजपा सरकार पर छोड़े तीर , सोनाली फोगाट के परिवार से भी मिले

Spread the love

हिसार , 7 सितम्बर ( धमीजा ) : आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हिसार पहुंचकर भाजपा और कांग्रेस को जमकर घेरा। हिसार के निजी पैलेस में संवाद कार्यक्रम में यूथ की भीड़ उमड़ पड़ी। केजरीवाल और भगवंत मान ने संवाद के दौरान भाजपा पर होर्स ट्रेडिंग और जुमलों की सरकार जैसे कटाक्ष किए। दोनों को सुनने के लिए युवाओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सुरक्षा में लगे कर्मचारियों ने गेट बंद कर दिए। इससे लेकर बाहर युवाओं की लाइन लग गई। अंदर दाखिल होने के लिए युवाओं और पुलिस कर्मचारियों के बीच बहस बाजी भी हुई। इसके बाद आप कार्यकर्ताओं ने मौके पर आकर युवाओं को अंदर प्रवेश करवाया।

संवाद कार्यक्रम में भगवंत मान ने कहा कि आज यूथ को भरोसा हो गया कि मैं भी कुछ बन सकता हूं। यूथ देश को आगे लेकर जाएगा, यूथ के जोश में बहुत ताकत है। हमारा यूथ एक जहाज की तरह गेट पर खड़ा है, कोई नेता या गाइड ऐसा नहीं मिल रहा कि जो रनवे दिखा दें। अरविंद केजरीवाल हमें एक ट्रेक्टर के रुप में मिल गया है, अब वे यूथ को रनवे दिखा देंगे। मान ने कहा कि युवा शक्ति को इग्नोर किया जा रहा है। जमोटो फरीदाकोट के एक लड़के ने, फिल्पकार्ट,ओला एक पंजाबी ने की, परंतु इसके हैड क्वार्टर है विदेश में। हमारे गुड से इतनी चीजें बन सकती है, इससे विदेशी कई मिलियन डालर की कंपनी चला रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने नौवीं, दसवीं, 11वीं 12 वीं की पढ़ाई अरविंद केजरीवाल की हिसार में हुई है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश में जुमलों की फैक्ट्री ऑन हो गई। देखा जा रहा है, किस जुमले से कितनी धार्मिक भावनाएं भड़केगी। दूसरी पार्टियां वादों को पूरा करने के लिए हर बार पांच साल मांगती हैं। जबकि हमें जनता अगले पांच साल खुद देती है। आम आदमी पार्टी में कोई कलाकार है, कोई वकील है, डाक्टर भी है।

 सुरक्षित नहीं महिलाएं : अंजलि कादयान

संवाद के दौरान अंजलि कादयान ने कहा कि एक देश नंबर वन तभी बन सकता है, जब देश की बेटी नंबर वन बने। हम घर से निकलती है तो हम सुरक्षित नहीं है। यह कहते हुए अंजलि रोने लग गई। तब केजरीवाल ने कहा कि यदि हम अपनी बच्चियों को सुरक्षा नहीं दे सकते तो लानत है ऐसे राजनीतिक सिस्टम पर। 75 साल बाद भी देश में बेटियां सुरक्षित नहीं है। एसपी, डीएसपी, आईजी की पोस्टिंग होती है तो पैसे चलते हैं। कोई पैसे देकर डीएसपी बनेगा तो बलात्कारी से पैसे लेकर पैसे की वूसली करेगा। हमारा सिस्टम ईमानदार होगा तो मजाल किसी बेटी के साथ कुछ हो जाए।

भ्राष्टाचार पर खुल के बोले केजरीवाल , कहा जनता के पैसे से खरीद रहे एमएलए  

रोहतक के नीतिन वर्मा ने कहा कि पीजीआई में नौकरी देने के लिए 3 लाख देने पड़ते हैं। तब केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में भ्रष्टाचार खत्म हो गया है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने कोई कर्जा नहीं लिया। घाटे में नहीं चल रही है सरकार। हमने करप्शन खत्म की।

नजफगढ़ से लोकेश ने कहा कि आप दिल्ली और पंजाब में बिजली- पानी मुफ्त दे रहे हैं। देश में संसाधनों की कमी है। मैक इडियां नंबर वन में इनका क्या योगदान रहेगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब तक नेता अपना पैसा स्विस बैंक में ले जाते थे। हम लोगों ने सरकार बनाने के बाद देखा कि सरकार घाटे में नहीं चल रही। दिल्ली में हर काम के अंदर पैसा बचाते हैं। लोगों के स्कूल बना दिए।दिल्ली में हमारे 40 एमएलए को खरीदने के लिए 800 करोड़ रुपये लेकर आए। वो पैसा जनता का टैक्स से चोरी करके निकाला गया।

भगवंत मान ने कटघरे में खड़ा किया भाजपा सरकार को 

हम सारे काम ईमानदारी से करते हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में भाखड़ा नंगल डैम है, आपको यकीन नहीं होगा, पहले 9 रुपये यूनिट था। 300 यूनिट तक फ्री है। सरकार को डैम से 9 पैसे यूनिट मिलती है। टैक्स लगाकर 9 रुपये कर दिया। नीरव मोदी, विजय माल्या बैंक का पैसा नहीं आपका पैसा लेकर चला गया।

पंजाब यूनिवर्सिटी की छात्रा ज्योति अहलावत ने कहा कि वह नेताओं की मेंटल हेल्थ पर रिसर्च कर रही हूं। फरीदाबाद से नरेंद्र चौधरी ने कहा कि जब तक व्यवस्था परिवर्तन नहीं होती, तब तक बदलाव नहीं होते। आप 2024 में पीएम बनें। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब और हरियाणा खेलों में आगे बढ़ सकते हैं। भ्रष्टाचारियों को बोल देना कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान हिसार में आए थे। जितने मर्जी हीरे मोती इक्ट्‌ठे कर लोग, कफन पर जेब नहीं होती, सब कुछ यहीं रह जाएगा।

अशोक तंवर ने किया स्वागत 

इससे पहले दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल और पंजाब CM भगवंत मान के 2 दिन के दौरे पर हिसार पहुंचने पर डॉ. अशोक तंवर, राज्यसभा सदस्य डॉ. सुशील गुप्ता और चित्रा सरवारा ने उनका स्वागत किया। केजरीवाल ने यहां आम आदमी पार्टी के ‘मेक इंडिया नंबर वन मिशन’ का आगाज किया।

फिर छाया SYL मुद्दा 

वहीं केजरीवाल और भगवंत मान के दौरे से एक दिन पहले ही हरियाणा की राजनीति SYL के मुद्दे पर गर्मा गई है। कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर में भाजपा के मंच से SYL के पानी की मांग की। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार बनते ही हरियाणा को SYL का पानी देने की घोषणा कर दें, मैं AAP के मंच पर चढ़ जाऊंगा। वहीं सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार को फटकार लगाई। कोर्ट ने पंजाब सरकार से 1 महीने में रिपोर्ट मांगी है।

कल आदमपुर में तिरंगा यात्रा और जनसभा 

केजरीवाल और भगंवत मान कल 8 सितंबर को 11 बजे आदमपुर में तिरंगा यात्रा निकालेंगे। इसके बाद 12 बजे अनाज मंडी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3 बजे दोनों हिसार से चले जाएंगे। केजरीवाल पंजाब चुनाव के बाद दूसरी बार हरियाणा आ रहे हैं। पहले कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी ने प्रदेश स्तरीय रैली की। अब दूसरी बार हिसार में रैली कर रहे हैं। केजरीवाल हरियाणा के भिवानी जिले की सिवानी मंडी के रहने वाले हैं।

 सोनाली फोगाट के परिवार से मिले , सीबीआई जाँच में देरी से कमज़ोर हो रहा केस 

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान  दोनों सीएम करीब शाम 5 बजे सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा फोगाट से मिलने घर पहुंचे और शोक ग्रस्त परिवार को सांत्वना दिया। यशोधरा ने केजरीवाल को सीबीआई जांच की मांग के लिए एक पत्र भी सौंपा। परिवार के सदस्यों ने गोवा पुलिस की जांच पर सवाल उठाए और पूरे घटनाक्रम से उन्हें अवगत करवाया।

परिवार से मिलने के बाद CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सोनाली हमारे देश की बेटी थी, हमारी बहन थी। पूरा परिवार सदमे में है। परिवार को लग रहा है कि उनके साथ अन्याय हुआ। इसकी निष्पक्ष जांच तभी हो सकती है, जब इसकी सीबीआई जांच हो। हरियाणा और गोवा में भाजपा की सरकार है। एक मिनट में सीबीआई जांच शुरू हो सकती है। केजरीवाल ने कहा कि हम भी सीबीआई जांच की मांग की। जितनी देरी हाेगी, उतना ही शक गहरा होता जा रहा है। इसका हत्याकांड का कनेक्शन आदमपुर उप चुनाव से है या किसी बड़ा व्यक्ति शामिल है तो इसकी जांच होनी चाहिए।