Saturday, May 4, 2024
Latest:
HaryanaNCRPolitics

कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्षा सैलजा ने भगवान् देवी को दी श्रद्धांजलि , उनके गुट के कांग्रेसी भी रहे उपस्थित

Spread the love

फरीदाबाद, 25 मई ( धमीजा ) : वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक रावल की माता भगवान देवी के निधन पर  प्रदेश कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री कु.शैलजा उनके निवास स्थान तिलपत पहुंची। वहां उन्होंने श्रीमती भगवान देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। श्री रावल को शोक सांत्वना देते हुए व ढाढस बंधाते हुए कहा कि माता का स्थान दुनिया में कोई नहीं ले सकता। एक मां ही है जो ईश्वर के बाद पूजनीय है। जीवन-मरण सृष्टि का नियम है। जिसने जन्म लिया है उसकी मृत्यु भी निश्चित है, लेकिन कुछ महान आत्माएं संसार में सामाजिक एवं धार्मिक कार्य करके अपनी एक अमिट पहचान छोड़ जाती है।
श्रीमती भगवान देवी रावल का परिवार समाजसेवा एवं धार्मिक कार्यक्रमों में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। भगवान देवी ने अपने जीवन काल में जो कार्य किए है। वह लोगों के दिलों में सदा रहेगी।
इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव राजन ओझा, सुभाष कौशिक एडवोकेट, पूर्व प्रदेश महासचिव बलजीत कौशिक, राकेश तंवर पृथला, संजीव चौधरी एडवोकेट, मोनू ढिल्लो, गौरव ढींगड़ा, मनोज अग्रवाल, भारत अशोक अरोड़ा, अनीषपाल, संजय सोलंकी, पराग शर्मा, सुनीता फागना, रंधावा फागना, पराग गौतम, बाबूलाल रवि, सोनू सलूजा सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी उपस्थित थे।