Friday, April 26, 2024
Latest:
BusinesscrimeHaryanaLatestNationalNCRPoliticsSportsTOP STORIES

अंतर्राष्ट्रीय महिला पहलवान कुश्ती संघ के अध्यक्ष व सांसद की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर, हुड्डा सहित कई बड़े नेता आये इनके पक्ष में

Spread the love

नई दिल्ली ( धमीजा ) : भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर केस दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग को लेकर अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर 2 दिन से धरने पर बैठे हैं। इस धरने पर एक ओर जहां सत्ताधारी पार्टी बीजेपी ने मौन धारण किया हुआ है। वहीं, बजरंग पूनिया के बुलावे पर विपक्ष की अन्य पार्टियां लगातार सक्रिय हो रही हैं। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने समर्थन का ऐलान किया और मंगलवार को जंतर-मंतर पर जाकर खिलाड़ियों से मिलने की बात कही है।

वहीं, धरने पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा पहुंची। जहां साक्षी मलिक उनसे बातचीत के दौरान भावुक हो गई। साक्षी फफक-फफक कर रोने लगी। डिसूजा के गले लगकर वह रोती रही। नेटा समेत अन्य महिलाओं ने साक्षी का हौंसला बढ़ाया और छुप करवाया। डिसूजा ने कहा कि हम देश की गौरव इन बेटियों के साथ खड़े हैं और खड़े रहेंगे। इनकी सभी मांगें जायज हैं और हम उनका समर्थन करते हैं।

पूर्व राजयपाल सत्यपाल मलिक ने कसा सरकार पर तंज
पूर्व गर्वनर सत्यपाल मलिक ने पूछा कि सरकार किस मुंह से बेटी बचाओ का नारा देती है। देश की बेटियां तो पिछले 3 महीने से न्याय के लिए भटक रही हैं। देश के भविष्य से खिलवाड़ सिर्फ इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि जिस पर आरोप लग रहे हैं वह भाजपा सांसद है।

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जताया रोष 
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जंतर-मंतर पर धरना दे रहे खिलाड़ियों के समर्थन का ऐलान किया है। हुड्डा का कहना है कि ये खिलाड़ी हमारे देश की शान हैं। इन्होंने हर बार देश के परचम को पूरी दुनिया में फहराया है। अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को रोड पर आकर धरने पर बैठना पड़े बड़ी शर्मनाक बात है। खिलाड़ियों को न्याय मिलना चाहिए। क्योंकि उनकी मांग जायज़ है। ऐसे में वो खुद राजनीति से ऊपर उठकर लगातार खिलाड़ियों के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।

वो कल दिल्ली के जंतर-मंतर पर जाकर उनसे मुलाकात करेंगे। हुड्डा ने कहा कि उन्होंने बार-बार कुश्ती संघ पर लगे तमाम आरोपों की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। खिलाड़ियों की शिकायतों पर सरकार को तुरंत एक्शन लेना चाहिए।

‘आप’ नेत्री चित्रा ने किया समर्थन का ऐलान 
आम आदमी पार्टी, उत्तरी हरियाणा संयोजक चित्रा सरवारा ने खिलाड़ियों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि देश के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता रेसलर एक बार फिर जंतर मंतर पर धरना देने के लिए मजबूर हुए हैं। सरकार के सामने एक बार फिर इंसाफ की गुहार लेकर आज वह सड़कों पर बैठे हैं। जैसा कि पूरे देश ने देखा कि वे सड़कों पर सोए भी हैं।

दीपेंद्र हुड्‌डा ने की एफआईआर व सीबीआई जाँच की मांग 
ये वही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ओलिंपिक व हर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तिरंगे के मान को बढ़ाया। 3 महीने पहले कुश्ती संघ अध्यक्ष पर आरोप लगने के बाद से न्याय मांग रहे खिलाड़ियों की इज्जत को दलगत राजनीति की दृष्टि से कैसे देखा जा सकता है? आरोपी पर FIR दर्ज हो, CBI जांच हो।

कांग्रेस नेत्री अलका लांबा भी समर्थन में 
कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री अलका लांबा ने भी ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि FIR तो होगी ही। माननीय सुप्रीम कोर्ट पर हम देश वासियों को भरोसा है।