Saturday, April 27, 2024
Latest:
GadgetsHaryanaHealthLatestNCRPoliticsTOP STORIES

पूर्व स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ सोनिया त्रिखा खुल्लर बनीं HPSC की मेंबर

Spread the love

चंडीगढ़ , 10 दिसंबर ( धमीजा ) : हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य महानिदेशक रही डॉ सोनिया त्रिखा खुल्लर को हरियाणा लोक सेवा आयोग ( HPSC ) का मेंबर बनाने का निर्णय लिया है।  प्रदेश के महामहिम राजयपाल बंडारू दत्तात्रेय ने इससे जुड़े आर्डर भी जारी कर दिए हैं।  

प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल के इस फैसले को उनकी बड़ी राजनैतिक जीत के रूप में देखा जा रहा है।  दरअसल स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज हेल्थ डिपार्टमेंट व सीएमओ के अधिकारियों से खफा चल रहे थे और सीएम ने विज को संतुष्ट करने के लिए डॉ सोनिया को स्वास्थ्य विभाग से हटाया और मात्र दो दिन बाद ही उन्हें HPSC का मेंबर बना सीएमओ के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर को भी प्रसन्न कर दिया। डॉ सोनिया त्रिखा खुल्लर सीएमओ के मुख्य प्रधान सचिव श्री खुल्लर की धर्मपत्नी हैं।
हरियाणा लोक सेवा आयोग ( HPSC ) प्रदेश में सवायत तथा हरियाणा में नौकरशाही की भर्ती करने वाली सर्वोच्च संस्था है।  प्रदेश की सिविल सेवाओं तथा विभागीय पदों पर भर्ती से जुडी पूरी प्रक्रिया HPSC द्वारा ही क्रियान्वित की जाती है। HPSC भारत के संविधान 1966 और 1935 तहत स्वतंत्र रूप से कार्य करता है।