Saturday, July 27, 2024
Latest:
HaryanaLatestNationalNCRPoliticsTOP STORIES

भाजपा के कृष्णपाल के समर्थन में जुटने लगे स्टार प्रचारक, अंतिम दौर में प्रचार ने पकड़ी तेज़ी , पार्टी अध्यक्ष नड्ढा ने वोट डलवाने के लिए महिलाओं को किया प्रेरित

Spread the love

फरीदाबाद, 19 मई ( धमीजा ) : लोकसभा चुनावों में फरीदाबाद से भाजपा उम्मीदवार एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के चुनाव प्रचार के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों के आने से 25 मई को होने वाले मतदान के अंतिम दौर का उनका प्रचार ज़ोर पकड़ने लगा है। आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा ने उनके समर्थन में सभा को सम्बोधित किया, जबकि कल शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सभा में श्री गुर्जर को वोट देने की अपील की। यहां भाजपा के कृष्णपाल गुर्जर व कांग्रेस से पूर्व मंत्री चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह मैदान में हैं।  इनके बीच सीधा चुनावी मुकाबला है। भाजपा के स्टार प्रचारकों के आने से श्री गुर्जर के प्रचार ने और गति पकड़ी है तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मतदाताओं में जोश नज़र आने लगा है। 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ महिला लीडरशिप को आगे बढ़ाने का काम किया हैं। उन्होंने महिलाओं की तारीफ करते हुए कहा कि महिलाओं के अंदर मल्टि टॉस्किंग स्किल होती है और इस स्किल को मोदी ने पहचाना है। महिला शक्तिकरण का परिणाम है कि संसद में 78 महिला सांसद हैं, जिनमें से 41 सांसद भाजपा की हैं। श्री नड्डा रविवार को फरीदाबाद सेक्टर-10 में महिला मोर्चा द्वारा आयोजित सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर श्री नड्डा ने महिला शक्ति से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर की जीत को बड़ी जीत  में बदलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी महिला शक्ति घर-घर जाकर लोगों से वोटों की अपील करें और कृष्णपाल गुर्जर को 10 लाख से भी ज्यादा अंतर से जिताने में सहयोग करें।

श्री नड्डा ने कहा कि मोदी जी ने 2029 की लोकसभा के लिए नारी वंदन अधिनियम बनाकर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया। महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाते हुए देश की डिफेंस मिनिस्टर और फाइननेंस मिनिस्टर और विदेश मंत्री बनाने का साहस देश में किसी ने किया तो नरेंद्र मोदी ने किया। नेशनल सिक्योरिटी की कमेटी में स्वर्गीय सुषमा स्वराज और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के रूप में किसी महिला को स्थान देने का काम नरेंद्र मोदी ने किया। भारत की प्रथम नागरिक महामहिम राष्ट्रपति द्रोपर्दी मूर्मू बनी है यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इकोनामिक ग्रोथ में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है।

श्री नड्डा ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था को 11वें स्थान से पांचवें स्थान पर लाने का काम भी मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण की नीतियों का परिणाम है कि 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी की रेखा उपर उठे हैं। कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन पर हमला करते हुए श्री नडडा ने कहा कि ये तो परिवारवाद और भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है।

सम्मेलन में बोलते हुए केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव ने कहा कि महिलाओं के लिए जितने काम मोदी सरकार ने किए हैं, उतने काम पिछले 60 सालों में भी नहीं हुए।उन्होंने भी सभी महिलाओं से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के लिए घर-घर जाकर वोट मांगने की अपील की। वहीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने कहा कि सही मायने में महिलाओं को जो आजादी मिली है वह मोदी सरकार में मिली है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महिला कार्यकर्ता घर-घर जाकर महिलाओं को मतदान के लिए साथ लेकर जाना है और एक-एक वोट कमल का फूल का बटन दबाकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।


हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने इस अवसर पर श्री नड्ढा का स्वागत करते हुए भाजपा उम्म्मीद्वार को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा,  विधायक नरेंद्र गुप्ता, फ़रीदाबाद की महापौर सुमन बाला, वरिष्ठ महिला नेत्री नीरा तोमर, ज़िला महिला मोर्चा अध्यक्ष राजबाला सरदाना, पलवल ज़िला  महिला मोर्चा अध्यक्ष  आशावती,  फरीदाबाद जिला प्रभारी महिला मोर्चा नीना राठी प्रदेश सचिव गीता रेक्सवाल,  ज़िला महामंत्री मनोज वशिष्ठ, प्रदेश सोशल मीडिया पर मुख्य श्वेता शर्मा, आशा हुड्डा, राजराणा, जिला महामंत्री महिला मोर्चा फरीदाबाद सीमा भारद्वाज एवं अलका भाटिया, ज़िला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष शोभित अरोड़ा, सह प्रभारी राज मदान मंडल अध्यक्ष नीरज मित्तल, कुलदीप साहनी आदि उपस्थित रहे|