Saturday, April 27, 2024
Latest:
HaryanaLatestNationalNCRPoliticsTOP STORIES

रोहतक से भाजपा सांसद अरविन्द शर्मा ने फरीदाबाद लोकसभा से ठोकी ताल, मौसम के बढ़ते पारे के साथ बढ़ा गए राजनैतिक सरगर्मी

Spread the love

फरीदाबाद, 8 मई ( धमीजा ) : रोहतक से भाजपा सांसद अरविन्द शर्मा ने फरीदाबाद लोकसभा सीट को ब्राह्मण सीट बताकर अपने आप को दावेदार के रूप में प्रस्तुत कर दिया है। फरीदाबाद में ब्राह्मण सभा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा के पूर्व प्रदेश महासचिव संदीप जोशी उनसे कह रहे थे कि आप करनाल से दो बार , एक बार सोनीपत से और एक बार रोहतक से लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। अगला चुनाव कहाँ से लड़ने का विचार है। इस पर उन्होंने कहा कि फरीदाबाद लोकसभा सीट भी ब्राह्मण सीट है। भाषण में अरविन्द शर्मा के इस ब्यान से वहां उपस्थित ब्राह्मणों ने ज़ोरदार तालियां पीटी। पं. अरविन्द शर्मा श्री ब्राह्मण सभा सैक्टर-7 फरीदाबाद द्वारा एक माह तक आयोजित होने वाले परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में नांलदा पब्लिक स्कूल में आयोजित राष्ट्र बोध उत्सव समारोह में उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।

समारोह के बाद पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी उन्हें जहां से भी चुनाव लड़ने को कहेगी ,वह वहीँ से लड़ेंगे या जो भी ज़िम्मेवारी लगाएगी ,वह उसे निभाएंगे । उन्होंने कहा कि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह है और लोग उन्हें चाहते भी हैं। ये यह कर उन्होने मौसम की बढ़ती गर्मी के साथ साथ राजनैतिक सरगर्मी भी बढ़ा दी। 
 
रोहतक के सांसद पं. अरविन्द शर्मा ने अपने भाषण में मध्य प्रदेश की तर्ज पर हरियाणा में भी ब्राह्मण कल्याण बोर्ड बनाने की मांग की । इस अवसर पर सांसद अरविन्द शर्मा , श्री ब्राह्मण सभा सैक्टर-7 के प्रधान प्रो. वीके शर्मा व संस्था के पदाधिकारियों ने समाज के उत्थान में विशेष योगदान देने वाले स्व. बी.आर.ओझा, आर.डी. शर्मा व पं.किशनचंद दीक्षित को मरणोपरांत सम्मानित किया। यह सम्मान उनके परिजनों को दिया गया। इस अवसर पर सीएम के पूर्व राजनैतिक सलाहकार अजय गौड़ ,विधायक सीमा त्रिखा के पति एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अश्वनी त्रिखा, प्रदेश के परिवहन मंत्री पं. मूलचंद शर्मा के बड़े भाई पं. टिपरचंद शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, पूर्व विधायक आनन्द कौशिक, भाजपा के पूर्व प्रदेश महासचिव संदीप जोशी,  पी.सी. मस्ता के अलावा ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिप्रकाश, पूर्व न्यायाधीश कैलाश शर्मा, रेनू चौहान वशिष्ठ, ब्रजलाल शर्मा, श्यामसुन्दर शर्मा, ईश्वर कौशिक, ब्रजमोहन बातिश, नरेन्द्र वत्स सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
ब्राह्मणों के देश के विकास में अहम योगदान बताते हुए सांसद अरविन्द शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण त्याग व तपस्या की प्रति मूर्ति है तथा ब्राह्मण जातिवाद में विश्वास न कर समाज व देश के विकास के लिए सभी वर्गों के साथ मिलकर काम करने में विश्वास रखता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री परशुराम के जन्मस्थल के संदर्भ में विभिन्न विचारों पर उत्तर प्रदेश के शोध संस्थान ने साइंटिफिक व जियोलॉजिकल तरीके से सर्वे कर यह पक्के तौर पर साबित कर दिया है कि भगवान परशुराम का जन्म स्थल मध्य प्रदेश के इन्दौर जिले के जाना पाव में है और वहां की सरकार ने भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड बनाने की भी घोषणा कर दी है। हरियाणा में सीएम मनोहरलाल ने संत, पुरोहित, पुजारी कल्याण बोर्ड की घोषणा कर दी है।  हरियाणा सरकार को चाहिए कि वह ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की भी स्थापना करें। 
इस अवसर उन्होंने कहा कि प्रो. वीके शर्मा ने हमेशा ही ब्राह्मणों के हित के साथ-साथ समाज के हित की बात की है। मुझे इस बात का गर्व है कि मैं स्वयं इनका शिष्य हूं। समारोह में संस्था के प्रधान प्रो. वीके शर्मा, महासचिव सुनील कौशिक व अन्य पदाधिकारियों ने आए हुए सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह व भगवान परशुराम का पटका पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम का मंच संचालन संजय चतुर्वेदी ने किया। समारोह में जी.आर. शर्मा, एस पी शर्मा, केशव भारद्वाज, सुभाष शर्मा, हेमन्त शर्मा, संजय चतुर्वेदी, स्कूल के मैनेजर पी.के. शारदा, प्रिंसीपल आर.आर. मिश्रा, सुरेश शर्मा, विनोद शर्मा, सतीश कौशिक एडवोकेट सहित  ब्राह्मण समाज के अनेक लोग उपस्थित थे।