Monday, April 29, 2024
Latest:
HaryanaLatestNationalNCRPoliticsTOP STORIES

हरियाणा में नगर निकाय चुनाव 19 जून को – परिणाम 22 को , फरीदाबाद नगर निगम के चुनाव फिर टले

Spread the love

चंडीगढ़ , 23 मई ( धमीजा ) : हरियाणा राज्य चुनाव  आयुक्त धनपत सिंह ने सोमवार को 46 शहरों में नगर निकाय चुनाव की घोषणा कर दी। 18 नगर परिषद और 28 नगर पालिकाओं के चुनाव होंगे। 19 जून को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा और मतगणना 22 जून को होगी। इस बार मतदान का समय एक घंटे के लिए बढ़ा दिया गया है।

 फरीदाबाद नगर निगम सहित  सिरसा नगर परिषद, थानेसर, बाढडा, बादली और सीवन नगर पालिका के चुनाव दूसरे फेस में होंगे। इन क्षेत्रों की वोटर लिस्ट का काम शुरू हो चुका है, इसलिए इसमें दूसरे फेज में चुनाव होंगे।

इलेक्शन कमिश्नर धनपत सिंह ने बताया कि मेयर पद का चुनाव सीधा होगा। पुरुषों के लिए 10वीं पास होना जरूरी है, जबकि एससी महिला और सामान्य महिला के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास है। मेयर का कार्यकाल 5 साल के लिए होगा।

30 मई से नॉमिनेशन शुरू

धनपत सिंह ने बताया कि 30 मई से नोमिनेशन शुरू होगा, जो 4 जून तक चलेगा। 6 जून को 11.30 बजे से 3 बजे तक स्क्रूटनी होगी। 7 जून को नोमिनेशन वापस लिया जा सकता है और पोलिंग स्टेशन की लिस्ट जारी होगी। 19 जून को वोटिंग होगी और 22 जून को मतगणना होगी।

4 हजार ईवीएम भेजी गई और चेकिंग की गई। करीब 10 हजार कर्मचारी चुनाव में भाग लेंगे। पुलिस बल की संख्या अलग से होगी। मेयर पद के लिए पिंक बैलेट पेपर और मेंबर के लिए व्हाइट पेपर यूज किया जाएगा। आयोग ने कहा कि लोग जाति, धर्म से ऊपर उठकर उम्मीदवार चुने।

‘आप’ ने किया सिंबल के लिए आवेदन

आम आदमी पार्टी ने नगर परिषद व नगर पालिका के चुनाव सिंबल पर लड़ने के लिए चुनाव आयोग को आवेदन दिया है। उन्हें तीन दिन के अंदर चुनाव चिन्ह झाडू अलॉट कर दिया जाएगा। 46 नगर परिषद व नगर पालिकाओं के चुनाव में कुल 18 लाख 20 हजार मतदाता भाग लेंगे। इसमें से 9 लाख 65 हजार 547 पुरुष व 8 लाख 64 हजार 612 महिला मतदाता, 49 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।

इन 9 पालिकाओं में होंगे एससी अध्यक्ष

पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, राजौंद, असंध, ऐलनाबाद, सोहना, चीका। सोहाना, चीका और महम में अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित है।

36 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष होंगे सामान्य