Monday, April 29, 2024
Latest:
HaryanaHealthLatestNationalNCRPoliticsTOP STORIES

जवाहर यादव पुनः बने सीएम के ओएसडी , 2014 में भाजपा सरकार बनते ही ओएसडी बने थे , सीएम के विश्वासपात्रों में होती है गिनती

Spread the love

फरीदाबाद , 24 जनवरी ( धमीजा ) : जवाहर यादव को हरियाणा मुख्यमंत्री का पुनः ओएसडी नियुक्त किया गया है। सीएम ओएसडी के रूप में ये उनकी  दूसरी पारी है। वर्ष 2014 में प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही उन्हें मुख्यमंत्री मनोहरलाल का ओएसडी नियुक्त किया गया था। श्री यादव सीएम के विश्वासपात्र एवं निकटतम रहे हैं। सरकार बनने पर ओएसडी बनते ही उनकी ना केवल सरकार में मज़बूत पकड़ रही , बल्कि सचिवालय में उनकी तूती बोलती थी।

हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। तरुण भंडारी को मुख्यमंत्री कार्यालय में पब्लिसिटी एडवाइजर बनाने के बाद अब जवाहर यादव को मुख्यमंत्री मनोहर लाल का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इसको लेकर ऑर्डर भी जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय में यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा।

हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय ( सीएमओ ) में नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। तरुण भंडारी को CMO में पब्लिसिटी एडवाइजर बनाने के बाद अब जवाहर यादव को मुख्यमंत्री मनोहर लाल का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इसको लेकर ऑर्डर भी जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय में यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा।

इससे पहले हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन और सीएम के ओएसडी भी जवाहर यादव रह चुके हैं। वर्ष 2019 में इस्तीफे के बाद वह भाजपा के प्रचार एवं संपर्क प्रमुख का कार्यभार भी देख चुके हैं। हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन पद पर कार्यकाल पूरा होने के बाद पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने यादव को प्रचार एवं संपर्क प्रमुख नियुक्त किया था।

जवाहर यादव 2008 से 2010 तक भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्ष 2013 में जवाहर यादव ने प्रदेश प्रवक्ता के तौर पर जिम्मेदारी निभाई।