Friday, April 26, 2024
Latest:
BusinesscrimeHaryanaHealthLatestNationalNCRPoliticsTOP STORIES

प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित दौरे से पूर्व सीएम मनोहरलाल ने किया माँ अमृता अस्पताल का दौरा ,सीएम काफिले से दुर्घटनाग्रहस्त महिला घायल

Spread the love
फरीदाबाद,17 अगस्त ( धमीजा) :  प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अगले हफ्ते प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे के मद्देनज़र आज ग्रेटर फरीदाबाद में नव निर्मित अमृता अस्पताल का दौरा किया तथा सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए । फरीदाबाद में मां अमृता आनंदमयी द्वारा स्थापित किया गया 2400 बिस्तर का अस्पताल इस क्षेत्र का सबसे बड़ा और अत्याधुनिक सुविधाओं वाला अस्पताल है, इसका उद्घाटन 24 अगस्त को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाना है । यह अस्पताल आने वाले समय में देश की बेहतरीन सेवाओं में मील का पत्थर साबित होगा। इसके लिए मां अमृता आनंदमयी को प्रदेश की जनता की तरफ से साधुवाद हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल बुधवार को अमृता अस्पताल में मां अमृता आनंदमयी से आशीर्वाद लेने के बाद उनसे बातचीत कर रहे थे।
इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आने वाले समय में अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज व उनके परिजन इलाज के लिए पहुंचेंगे। इससे यहां सार्वजनिक परिवहन सेवाओं की ज्यादा जरूरत पड़ेगी। ऐसे में ग्रेटर फरीदाबाद सहित अमृता अस्पताल के लिए बेहतरीन सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को विकसित किया जाएगा।
इस दौरान मां अमृता आनंदमयी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उनका सपना है कि कोई भी व्यक्ति अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे। इसी सोच के साथ उन्होंने कोच्चि के बाद फरीदाबाद में यह दूसरा अस्पताल स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं तो केरला में रहती है और यहां अस्पताल आप सभी लोगों को ही संभालना है। उन्होंने मदद के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद भी किया। इस पर मुख्यमंत्री ने मां अमृता आनंदमयी का आभार जताया कि हरियाणा सरकार मानवता के लिए किए गए इस बेहतरीन कार्य के लिए हमेशा साथ खड़ी है।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियों का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, तिगांव के विधायक राजेश नागर, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव अजय गौड़, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य, मीडिया कार्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ, स्वामी अमृताश्वरुपानंद पुरी, स्वामी निजामृतानंदपुरी, अमृता अस्पताल के निदेशक डॉ. संजीव सिंह, एडीजीपी आलोक मित्तल, मंडल आयुक्त संजय जून, पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा, उपायुक्त यशपाल यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
सीएम के काफिले की कार से टक्कर, बुजुर्ग महिला घायल
 मुख्यमंत्री का काफिला जब यहां से हैलीपैड की ओर जा रहा था उनके काफिले की एक गाडी अटाली के पास मोहना मार्ग पर सामने से आ रही एक कार से टकरा गई। कार में सवार 75 वर्षीय महिला घायल हो गई। उसे एस्काट्र्स फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया है।
बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल गांव शाहजहांपुर के बलिदानी मनोज कुमार के परिवार को सांत्वना देने के लिए आए थे। वे सांत्वना देने के बाद गांव चांदपुर से हैलीकाप्टर में बैठकर चंडीगढ़ के लिए रवाना होना था। इसके लिए उनका काफिला मोहना मार्ग से फरीदाबाद के लिए आ रहा था। इसी दौरान गांव अटाली के पास सामने से आ रही एक मारुति स्विफ्ट कार में मुख्यमंत्री के काफिले की कार ने सीधी टक्कर मारी।
इस घटना में कार में सवार 65 वर्षीय महिला विजय विरमानी घायल हो गई। उन्हें एस्काट्र्स फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया है। वे दो दिन पहले पंजाब लुधियाना से अपने भतीजे पवन अरोड़ा से मिलने सेक्टर-55 आई थीं। बुधवार को वह वापस कार से लुधियाना जा रही थी। कार को उनका बेटा हनी विरमानी चला रहा था। उनके साथ कार में पुत्र वधू जसलीन और दो छोटे बच्चे थे।
क्या कहती है पुलिस
थाना छांयसा प्रभारी सुरेंद्र कुमार का कहना है कि विजय विरमानी को घायल होने पर पहले छांयसा के अस्पताल में उपचार कराया गया। महिला छांयसा अस्पताल में पूरी तरह से स्वस्थ थी। उनके सिर वगैरा में चोट न हो, इसलिए एस्काट्र्स फोर्टिस में भर्ती कराया गया है। वहां पर उनका सीटी स्कैन कराया जाएगा। ताकि जांच पूरी तरह से की जा सके।