Friday, April 26, 2024
Latest:
crimeHaryanaLatestNCRPoliticsTOP STORIES

उपमुख्यंत्री के कार्यक्रम में महिला प्रशासनिक अधिकारी के साथ छेड़छाड़ , युवक गिरफ्तार

Spread the love

फरीदाबाद, 22 मार्च : जहां प्रदेश एवं केंद्र सरकार महिलाओं व लड्कियों की सुरक्षा को लेकर बड़े बड़े दावे कर रही है , वहीं कल रविवार को शहर में एक महिला प्रशासनिक अधिकारी के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। ये हादसा भी कही और नहीं बल्कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के कार्यक्रम में हुआ। आज सोमवार को थाना सेन्ट्रल पुलिस ने मामला दर्ज कर मनचले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार  कल सन्डे को  प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के कार्यक्रम में तैनात एक महिला प्रशासनिक अधिकारी के साथ एक मनचले ने छेड़छाड़ कर दी। महिला अधिकारी ने युवक के खिलाफ  सेंट्रल थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इसके बाद कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस ने तिगांव निवासी साहिल अधाना को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।गौरतलब है कि रविवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला फरीदाबाद के सेक्टर-15 में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान महिला प्रशासनिक अधिकारी की कार्यक्रम में ड्यूटी थी। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने उन्हें गलत नीयत से छुआ। इस दौरान सतर्क महिला प्रशासनिक अधिकारी ने युवक की बदतमीजी को भांप लिया और उसी क्षण स्थानीय पुलिस को सूचित कर उसे हिरासत में लेने के लिए कहा। बाद में महिला अधिकारी ने युवक के खिलाफ शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करवा दिया। थाना सैन्ट्रल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसे आज अदालत में पेश किया गया जहां न्यायिक हिरासत में नीमका जेल भेज दिया गया।