कांग्रेस प्रवक्ता सुमित गौड़ के कार्यालय पर हुआ प्रदेशाध्यक्ष उदयभान का भव्य स्वागत, एआईसीसी सदस्या पराग शर्मा भी रही मौजूद
फरीदाबाद, 8 जुलाई ( धमीजा ) : हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौ. उदयभान ने कहा है कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते है और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ही पार्टी सत्ता के गलियारों तक पहुंचती है और कांग्रेस का कार्यकर्ता कर्मठ और मेहनती है और कार्यकर्ताओं की बदौलत ही कांग्रेस पार्टी वर्ष 2024 में केंद्र व प्रदेश में सत्ता में वापसी करेगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ के सेक्टर-10 स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित स्वागत समारोह में उपस्थितजनों कांग्रेसजनों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर सुमित गौड़ के साथ एआईसीसी मेंबर पराग शर्मा व अन्य कांग्रेसजनों ने शॉल ओढ़़ाकर व बुक्के भेंट कर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष उदयभान का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से एआईसीसी मेम्बर पराग शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता नीरज गुप्ता व जितेंद्र चंदेलिया, भरत अरोड़ा सुपुत्र पूर्व मेयर अशोक अरोड़ा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल कुमार नेताजी, संजय सोलंकी, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष जया शर्मा, राजकुमार शर्मा, सुंदर, युवा समाजसेवी वरुण बंसल, प्रखर प्रवक्ता बाबूलाल रवि व अशोक रावल सहित अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।