Friday, April 26, 2024
Latest:
HaryanaLatestNationalNCRPoliticsTOP STORIES

सी एममनोहर लाल के खिलाफ प्रदर्शन व काफिले पर हमला करने वाले 13 किसानों पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज

Spread the love

अम्बाला , 23  दिसंबर।  हरियाणा पुलिस ने बुधवार को 13 किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला प्रदेश के मुख्यमंत्री पर हमले का है, जब मंगलवार को अंबाला में कृषि कानूनों से गुस्साए किसानों ने मुख्यमंत्री के काफिले को घेरकर हमला कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने 13 किसानों के खिलाफ हत्या की कोशिश और दंगे से जुड़े आरोप में केस दर्ज किया है।

बता दें कि प्रदेश में अंबाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगम के अलावा कई नगर परिषदों और पालिकाओं के चुनाव की प्रक्रिया जारी है। इसी के चलते मंगलवार को भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मनोहर लाल अंबाला में पहुंचे थे। यहां पहले उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली और इसके थोड़ी देर बाज जनसभा को संबोधित करने के लिए वह निकले तो ठीक उसी वक्त किसान केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के काफिले को रोक लिया।

हालांकि कहा जा रहा है कि किसान शांतिपूर्वक तरीके काले झंडे दिखा रहे थे, लेकिन पुलिस ने मुख्यमंत्री को दूसरे रास्ते से निकालने की कोशिश की तो इससे किसान भड़क गए। उन्होंने गाड़ियों पर डंडे मारने शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री जिस गाड़ी में थे, उस पर भी डंडे मारे। हालात पर काबू करने की जुगत में पुलिस के साथ धक्का-मुक्की में कई किसानों की पगड़ियां गिर गईं।

कुछ समय बाद पुलिस मुख्यमंत्री को एक सुरक्षित मार्ग पर ले जाने में कामयाब रही। इसी मामले को लेकर कुछ सुरक्षाकर्मियों की शिकायत पर पुलिस ने किसानों के खिलाफ कार्रवाई की है। थाना अंबाला सिटी में 13 किसानों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं 307, 147, 148, 149, 186, 353 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनमें हत्या की कोशिश करने और दंगा भड़काने का भी आरोप शामिल है।