Saturday, April 27, 2024
Latest:
HaryanaLatestNationalNCRPoliticsTOP STORIES

चुनावी मोड में भाजपा, 1 से 30 जून तक हरियाणा के सभी लोकसभा क्षेत्रों में होंगी जनसभाएं, रूपरेखा तैयार

Spread the love

फरीदाबाद , 31 मई ( धमीजा ) : भाजपा की केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भाजपा चुनावी मोड़ में नज़र आ रही है। मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा ने पूरे हरियाणा में रैलियां करने की योजना तैयार की है। लोकसभा स्तर पर होने वाली इन रैलियों की रूपरेखा तैय्यार कर ली गई है। सफल आयोजन के लिए टीमें भी गठित कर दी गई है। हरियाणा के बीजेपी प्रधान ओपी धनखड़ ने बताया कि हरियाणा में आठ रैलियां लोकसभा क्षेत्र स्तर की होंगी, जबकि दो लोकसभा क्षेत्रों में प्रदेश स्तर की दो रैलियां होंगी। इनको लेकर केंद्रीय नेताओं की ड्यूटी भी लगाई है।

साथ ही प्रदेश स्तर पर इनके संयोजक नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश भर में 10 लोकसभाओं के तीन कलस्टर बनाए गए हैं और इसी हिसाब से जनसंपर्क अभियान के तहत होने वाली रैलियों के लिए नेताओं की ड्यूटी लगाई गई हैं। ये रैलियां जनसंपर्क अभियान के दौरान जून माह में ही होना तय हुई है

रैलियों में शामिल होंगे केंद्रीय नेता  

ओम प्रकाश धनखड़ ने बताया कि 10 लोकसभा क्षेत्रों में होने वाली रैलियों में केंद्रीय नेताओं का प्रवास रहेगा। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का प्रवास, अंबाला, करनाल कुरूक्षेत्र लोकसभा में रहेगा। डा. संजीव बाल्यान सोनीपत और रोहतक लोकसभा रैली में रहेंगे और डा. गजेंद्र शेखावत सिरसा लोकसभा रैली में मौजूद रहेंगे। हरियाणा के प्रभारी बिप्लब देब गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़-भिवानी और हिसार लोकसभा क्षेत्र की रैलियों में शामिल होंगे।

प्रदेश के महामंत्रियों की ड्यूटी भी इन लोकसभा में केंद्रीय नेताओं के साथ लगाई है। जिसमें जयराम ठाकुर के साथ प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, बिप्लब देब के साथ प्रदेश महामंत्री मोहन लाल कौशिक और संजीव बाल्यान तथा गजेंद्र शेखावत के साथ प्रदेश महामंत्री डा. पवन सैनी को जोड़ा गया है। हर लोकसभा की टीम भी बनाई गई है जिसमें उस क्षेत्र के सांसद के अलावा भी पार्टी पदाधिकारियों को रखा गया है।

1 से 30 जून तक होंगी रैलियां 

प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने बताया कि मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में हर लोकसभा क्षेत्र में 13 तरह के कार्यक्रम हर लोकसभा में होने वाले हैं। ये कार्यक्रम 1 जून से शुरू होकर 30 जून चलेंगे। हर बूथ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे और मोदी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। हर लोक सभा सीट पर प्रबुद्ध व्यक्तियों का सम्मेलन करना, मीडिया से संवाद, सोशल मीडिया इंफ्लुअर्स की मीटिंग करना, लाभार्थियों से संपर्क, व्यापारी सम्मेलन करना, विकास के कार्य गिनाने के लिए विकास तीर्थ कार्यक्रम तथा कार रैली जैसे कार्यक्रम आयोजित करना शामिल है।

सांसदों व संगठन नेताओं को गई जिम्मेदारी

फरीदाबाद लोकसभा में कृष्णपाल गुर्जर के साथ सोहन पाल छोकर, दिनेश किलोड़ की ड्यूटी लगाई गई है। गुरुग्राम में राव इंद्रजीत सिंह के साथ पूर्व मंत्री विपुल गोयल और प्रदेश मंत्री समय सिंह भाटी को जोड़ा है। भिवानी में सांसद धर्मबीर सिंह के साथ पूर्व जिला अध्यक्ष शिव कुमार मेहता और अजीत कलवाड़ी, हिसार में सांसद बृजेंद्र सिंह के साथ मेयर गौतम सरदाना, तेजेंद्र ढुल को जोड़ा है।

सिरसा में सांसद सुनीता दुग्गल के साथ व्यापार बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, प्रवीन, अंबाला में सांसद रतनलाल कटारिया के निधन के कारण रैली से संबंधी इस लोकसभा की जिम्मेदारी राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा को सौंपी गई है, उनके साथ डा. संजय शर्मा, विरेंद्र गर्ग की ड्यूटी लगाई है।

अभियान में ये हैं 11 सदस्यीय टीम 

महाजनसंपर्क अभियान के निमित प्रदेश में 11 लोगों की टीम बनाई गई जिसमें संयोजक प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली को बनाया है और इस टीम में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कृषि मंत्री जेपी दलाल, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक असीम गोयल, प्रदेश सचिव मनीष यादव, कृष्ण बेदी, निर्मला बैरागी, शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक मदन लाल गोयल, प्रदेश मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा और प्रदेश मीडिया सह प्रमुख अरविंद सैनी को लिया गया है।