Saturday, April 27, 2024
Latest:
BusinessHaryanaHealthLatestNationalNCRTOP STORIES

प्रसिद्ध जूता निर्माता केसी लखानी के पुत्र गुंजन लखानी के निधन से शोक की लहर , अंतिम यात्रा कल सुबह 11 बजे

Spread the love

फरीदाबाद, 23 अगस्त ( धमीजा ) : देश के बड़े जूता निर्माता उद्याेग से जुड़े प्रमुख उद्योगपति लखानी अरमान ग्रुप के चेयरमैन केसी लखानी के पुत्र और ग्रुप के निदेशक गुंजन लखानी का आज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। लगभग 49 वर्षीय गुंजन लखानी की परलोक सिधार जाने की खबर से पूरे शहर में शोक की लहार दौड़ गई। पिछले कई दिनों से गुंजन की हालत गंभीर बनी हुई थी और शहर के अनेक लोग उसके ठीक होने की कामना कर रहे थे। श्री लखानी को पिछले हफ्ते गुरुवार को ही फरीदाबाद के एशियन अस्पताल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। अंतिम यात्रा कल सुबह वीरवार को सुबह 11 बजे सेक्टर -14 स्थित उनके निवास स्थान से अजरौंदा स्थित मोक्षधाम पहुंचेगी, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जहां सारा देश चंद्रयान -3 के चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर पहुँचने की ख़ुशी मना रहा है वहीँ प्रसिद्ध उद्योगपति गुंजन लखानी के चले जाने की खबर से फरीदाबाद उद्योगिक नगर शोक से गुज़र रहा है।

फरीदाबाद उद्योग जगत के भीष्म पितामह माने जाने वाले केसी लखानी शहर के धार्मिक सामाजिक कार्यक्रमों से लेकर लोगों के सुख दुःख , ख़ुशी गम में शरीक होते हैं। इस ओद्योगिक नगरी से उन्हें बेहद लगाव है, वह हमेशा शहर की तरक्की के लिए सोचते हैं। जहां उद्योग जगत में उनका बड़ा नाम है वहीँ उनके व्यवहार से शहर की धार्मिक सामाजिक संस्थाओं , ओद्योगिक संस्थाओं , सभी दलों के राजनेताओं व लोगों के दिलों में उनके लिए विशेष स्थान है ,यही वजह है कि उनके बेटे की असामयिक मृत्यु से हर व्यक्ति को गहन दुःख पहुंचा है। लोग कामना कर रहे हैं कि गहन दुःख की इस घड़ी में ईश्वर लखानी परिवार को हिम्मत प्रदान करे।