Monday, April 29, 2024
Latest:
crimeHaryanaLatestNationalNCRPoliticsTOP STORIES

कैथल : बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायज़ा लेने गए जेजेपी विधायक ईश्वर सिंह को महिला ने मारा तमाचा, वीडियो हुआ वायरल

Spread the love

कैथल , 12 जुलाई ( धमीजा ) : भारी बरसात से नुक्सान का जायज़ा लेने गए हरियाणा के कैथल में एक महिला ने जननायक जनता पार्टी ( जेजेपी ) के विधायक ईश्वर सिंह काे सरेआम थप्पड़ मार दिया। विधायक के साथ लोगों ने धक्का-मुक्की भी की। विधायक ईश्वर सिंह चीका क्षेत्र के गांव भाटिया में घग्गर नदी का बांध टूटने के बाद गांव में भरे पानी से पैदा हुए हालात का जायजा लेने पहुंचे थे। ग्रामीणों ने विधायक से सवाल किया कि 5 साल बाद अब क्या लेने आए हो ? बता दें कि जेजेपी हरियाणा सरकार में भाजपा की साझेदार है।

घग्गर नदी का बाँध टूटने से बाढ़ का खतरा
बीते दिनों हुई तेज बारिश के बाद चीका क्षेत्र में घग्गर नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। 40 गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है और कई गांवों में पानी भी भर गया है।

बुधवार शाम को पंजाब बॉर्डर के साथ लगे भाटिया गांव में घग्गर नदी का बांध टूट गया और पानी गांव और खेतों में भर गया। जब स्थिति का जायजा लेने के लिए विधायक ईश्वर सिंह पहुंचे तो उन्हें ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा।

एमएलए ईश्वर सिंह को बचाया सुरक्षा कर्मियों ने 
कुछ समय तक विधायक ईश्वर सिंह का विरोध होता रहा। यहां पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई। सुरक्षा कर्मियों ने विधायक को भीड़ से बचाया। विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ की स्थिति बनी है। इस स्थिति में ग्रामीणों का गुस्सा स्वाभाविक है। गांव में आई प्राकृतिक आपदा में कोई कुछ नहीं कर सकता।

वीडियो हुआ वायरल , आप नेता घेरा सरकार को 
विधायक को थप्पड़ जड़ने का वीडियो सामने आने के बाद ” आप ” नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि लोग हरियाणा की गठबंधन सरकार के नकारापन और भ्रष्टाचार से बेहद परेशान हैं। बाढ़ से खेतों में फसल तबाह हो गई और सरकार से कोई मदद नहीं मिल रही है। आखिरकार गांव वालों का गुस्सा फूट पड़ा। राहत कार्यों पर भी सरकार का कोई ध्यान नहीं है। आपदा प्रबंधन का पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। जजपा के भ्रष्टाचार से परेशान लोगों ने गुहला से जेजेपी विधायक ईश्वर सिंह को जता दिया कि अब और बर्दाश्त नहीं हो सकता।

पानीपत : यमुना नदी में गिरी आर्मी की गाड़ी

हरियाणा के पानीपत में सेना की गाड़ी यमुना में पलट गई। 6 जवान गाड़ी का शीशा तोड़कर बाहर निकल आए। इस दौरान वह चोटिल हो गए। जवान बुधवार को बाढ़ग्रस्त एरिया का दौरा करने के लिए निकले थे।