अशोक तंवर के बाद कांग्रेस के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने भी ज्वाइन की “आम आदमी ” पार्टी
नई दिल्ली , 7 अप्रैल ( धमीजा ) : हरियाणा के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और उनकी बेटी चित्रा सरवारा आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। “आप ” सुप्रीमो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने निवास पर दोनों पिता-पुत्री को पार्टी में शामिल किया। उनके साथ हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता, कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और आप नेता अशोक तंवर भी मौजूद रहे। निर्मल सिंह ने अपने फ्रंट का विलय भी आम आदमी पार्टी में कर दिया है। आप प्रभारी सुशील गुप्ता ने कहा कि निर्मल सिंह ने विधानसभा चुनाव 2019 आजाद उम्मीदवार के ताैर पर लड़ा था तो इन्हें 54 हजार वोट मिले। ये 19 हजार वोट से हार गए थे। जबकि चित्रा सरवारा को 44 हजार वोट मिले थे। सुशील गुप्ता ने कहा कि चित्रा सरवारा नेशनल खिलाड़ी भी रह चुकी है और पूर्व में कांग्रेस में कई पदों पर काम कर चुकी है। ये बहादुर मां भी है। उन्होंने अपने बेटे को अपना लीवर भी डोनेट किया है। इसलिए मैं इनका हार्दिक अभिनंदन करता हूं। इनके भाई उदयबीर भी पार्टी में शामिल हुए है। जो कि बाक्सिंग चैंपियन रहे हैं। निर्मल सिंह ने कहा कि वह केजरीवाल के सपने को साकार करेंगे और उनके विश्वास पर खरा उतरूंगा।
अशोक तंवर ने कहा कि हम लंबे समय पर एक दूसर के सहयोगी रहे। हरियाणा के हर मुद्दे की इनको समझ है। उत्तरी हरियाणा के पानी के मुद्दों को लेकर दिल्ली तक मार्च किया। इनकी उम्र जरूर ज्यादा हैं, परंंतु हम इन्हें आज भी जवान मानते हैं।
2019 में बेटी को टिकट नहीं मिलने पर छोड़ी थी कांग्रेस
पूर्व मंत्री निर्मल सिंह 4 बार अंबाला से विधायक रह चुके हैं। निर्मल सिंह की राजनीतिक उत्तराधिकारी उनकी बेटी चित्रा सरवारा को विधानसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस ने कैंट से टिकट नहीं दी थी। इसके बाद दोनों ने आजाद उम्मीदवार सिटी और कैंट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। हालांकि पिता पुत्री दोनों ही चुनाव हार गए। इसके बाद उन्होंने हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट बना लिया।
पूर्व मंत्री निर्मल सिंह पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खासमखास नेताओं में शामिल थे। वे दो बार मंत्री रहे और एक बार कुरुक्षेत्र से लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। बेटी चित्रा सरवारा उनकी राजनीतिक उत्तराधिकारी हैं। चित्रा सरवारा अंबाला नगर निगम में काउंसलर भी रह चुकी हैं।
तंवर के बाद आप जॉइन करने वाले दूसरे कद्दावर कोंग्रेसी नेता
पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के बाद पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ऐसे दूसरे नेता हैं, जो कांग्रेस छोड़कर आप जॉइन करने जा रहे हैं। अशोक तंवर ने विधानसभा चुनाव में अपने समर्थकों को टिकट न मिलने पर पार्टी छोड़ दी थी तो निर्मल सिंह ने बेटी को टिकट न मिलने पर कांग्रेस छोड़ दी थी।